फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐश्वर्या राय बच्चन को मां बताने वाले युवक ने VIDEO में किए चौंकाने वाले दावे

Thu, 04 Jan 2018 08:01 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 04 Jan 2018 08:01 AM IST
विज्ञापन
aishwarya rai fake ivf son speak about his birth in exclusive video which goes viral
अमिताभ बच्‍चन की बहू और एक्‍ट्रेस ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन को मां बताने वाले 29 साल के युवक का वीडियो फुटेज मिल गया है, जिसमें उसने कई चौंकाने वाले दावे क‌िए। 
aishwarya rai fake ivf son speak about his birth in exclusive video which goes viral
Aishwarya Rai

डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक, मैंगलोर में प्रेस कांफ्रेंस कर 29 साल के संगीत कुमार ने दावा किया है कि ऐश्‍वर्या उनकी मां हैं और अब वह उनके साथ रहना चाहते हैं। संगीत कुमार ने ये भी दावा किया कि ऐश्‍वर्या ने उन्‍हें 1994 में मिस वर्ल्‍ड का खिताब जीतने से भी 6 साल पहले जन्‍म दिया है।  

aishwarya rai fake ivf son speak about his birth in exclusive video which goes viral
aishwarya rai

संगीत कुमार ने दावा किया है कि आराध्‍या बच्‍चन, ऐश्‍वर्या की पहली औलाद नहीं है, संगीत ने मीडिया से कहा है, 'उनका जन्‍म 1988 में लंदन में आईवीएफ से हुआ था। मैं अपनी नानी बृंदा कृष्‍णराज राय के परिवार के साथ जन्‍म के पहले और दूसरे साल तक रहा उसके बाद मैं 3 साल की उम्र से 27 साल की उम्र तक चोडावरम में रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
aishwarya rai fake ivf son speak about his birth in exclusive video which goes viral
aishwarya rai

संगीत ने मीडिया से बात करते हुए कहा, '3 साल की उम्र में उसके माता-पिता उसे आंध्र के चूड़ावरम ले आए थे। जन्म के दो साल तक मैं अपनी दादी ब्रिंदा कृष्‍णराज राय के साथ रहा। मेरे दादा कृष्‍णराज राय का अप्रैल 2017 में निधन हो गया था। मेरे चाचा का नाम आदित्य राय है।'

विज्ञापन
aishwarya rai fake ivf son speak about his birth in exclusive video which goes viral
Aishwarya Rai Bachchan

संगीत ने ये भी बताया कि राय परिवार ने सारे रिश्ते खत्म कर दिए हैं। संगीत के अनुसार, ऐश 15 साल की उम्र में ही मां बन गई थीं। संगीत चाहता है कि ऐश सब कुछ छोड़कर उसके साथ मंगलुरु में रहें। ऐसा लग रहा है संगीत ये सब सिर्फ पब्लिसिटी बटोरने के लिए कर रहे हैं।  2 सालों तक उसके माता-पिता ने उसका पालन पोषण किया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed