फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले थे सलमान और ऐश्वर्या, जेल से बाहर आते ही बिगड़ गई बात

Thu, 12 Apr 2018 12:59 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 12 Apr 2018 12:59 PM IST
विज्ञापन
aishwarya rai film fanne khan will release now 13 july no clash with salman khan
सलमान खान

हाल ही में सलमान खान काला हिरण शिकार मामले में दो रातें जेल में बिताने के बाद जमानत पर बाहर आए हैं । 20 साल पुराने इस केस में जोधपुर कोर्ट ने सलमान खान को दोषी माना और 5 साल की सजा सुनाई। जेल से बाहर आने के बाद सलमान ने अपनी फिल्म 'रेस 3' की शूटिंग भी शुरू कर दी ।

aishwarya rai film fanne khan will release now 13 july no clash with salman khan
ऐश्वर्या राय

एक वेब पोर्टल के मुताबिक, सलमान जब जेल से बाहर आए तो उन्होंने कहा कि फैसले के बाद उन्हें राहत मिली है। अब वो स्ट्रेस फ्री हैं। धीरे-धीरे उनकी जिंदगी पटरी पर लौटने लगी है। जेल से छूटने के बाद सलमान अपने कोस्टार साकिब सलीम की बर्थडे पार्टी में नजर आए थे ।

aishwarya rai film fanne khan will release now 13 july no clash with salman khan
ऐश्वर्या राय

अब सलमान खान और ऐश्वर्या राय से जुड़ी एक खबर सामने आई है । 15 जून को दोनों एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाले थे, लेकिन अब शायद ऐसा नहीं हो पाएगा । दरअसल, सलमान खान की 'रेस 3' और ऐश्वर्या राय की 'फन्ने खां' 15 जून को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होने वाली थी ।

विज्ञापन
विज्ञापन
aishwarya rai film fanne khan will release now 13 july no clash with salman khan
ऐश्वर्या राय

लेकिन अब ऐश्वर्या राय की फिल्म किन्हीं कारणों से लटक गई है। दरअसल, क्रू मेंबर्स ने मेकर्स को अल्टीमेटम दिया है कि अगर 15 अप्रैल तक उनके पैसे नहीं दिए गए तो वे फिल्म के अगले शेड्यूल की शूटिंग नहीं करेंगे। वहीं फिल्म के निर्देशक राकेश ओम प्रकाश मेहरा का कहना है कि 'ऐसा कुछ नहीं है । फिल्म में इसलिए देरी हो रही है क्योंकि हमें कोरियोग्राफर नहीं मिल रहा है।' 

विज्ञापन
aishwarya rai film fanne khan will release now 13 july no clash with salman khan
ऐश्वर्या राय बच्चन

कहा जा रहा है कि अब 'फन्ने खान' 15 जून को नहीं बल्कि 13 जुलाई को रिलीज होगी। ऐसे में सलमान खान और ऐश्वर्या राय एक साथ पर्दे पर नहीं आ पाएंगे। फैंस के लिए ऐश और सलमान को साथ में देखने का अच्छा मौका था । फैंस का ये अरमान अब अधूरा रह गया । 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed