{"_id":"5acefae34f1c1b833d8b49f1","slug":"session-court-issues-bailable-warrant-against-salman-khan-in-2002-hit-and-run-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिर जेल जाते-जाते बचे सलमान खान, पुराने केस में कोर्ट ने पहले जारी कर दिया वारंट फिर लगाई रोक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिर जेल जाते-जाते बचे सलमान खान, पुराने केस में कोर्ट ने पहले जारी कर दिया वारंट फिर लगाई रोक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 12 Apr 2018 12:53 PM IST
विज्ञापन
salman khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काला हिरण शिकार मामले में जेल से बेल पर रिहा सलमान खान एक बार फिर से चर्चा में है। मामला 2002 के हिट एंड रन केस से जुड़ा हुआ है। मंगलवार को मुंबई सेशंस कोर्ट ने सलमान खान के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था। कोर्ट ने ये वारंट सलमान खान के अदालत में हाजिर न होने के कारण जारी किया था।
सलमान खान के साथ शेरा
पुलिस सूत्रों के अनुसार सलमान खान के वकील ने फरवरी में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर जमानतदार बदलने की अनुमति मांगी थी, जिसकी उन्हें अनुमति अदालत ने दी थी। इस मामले में सलमान के बॉडीगॉर्ड शेरा को जमानतदार बनाया गया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए सेंशन कोर्ट ने सलमान खान को नोटिस भेजा था। मार्च के पहले हफ्ते में पुलिस सलमान के घर नोटिस ले कर गई थी। नोटिस देने के बाद भी सलमान खान या उनके वकील कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। इसके बाद कोर्ट ने और और नोटिस जारी किया लेकिन फिर भी कोई कोर्ट नहीं पहुंचा।
सलमान खान
अब खबर आ रही है कि सेंशन कोर्ट ने सलमान खान के खिलाफ जमानती वारंट पर रोक लगा दी है। विशेष लोक अभियोजक प्रदीप घरात ने कहा है कि, 'सरकार की अपील स्वीकार करने वाले उच्चतम न्यायालय के निर्देश के मुताबिक सलमान को मुचलका देने के लिए यहां न्यायालय के सामने पेश होना था।
अदालत ने पिछले ही हफ्ते सलमान खान के खिलाफ जमानती वारंट उस वक्त जारी किया था जब उन्होंने पिछली दो तारीखों पर मुचलका देने की प्रक्रिया को पूरा नहीं किया। सलमान खान के वकील ने सत्र न्यायाधीश एम जी देशपांडे के सामने अर्जी दायर की जिन्होंने जमानती वारंट पर रोक लगा दी है।'

Salman Khan
बता दें कि सलमान खान जेल से रिहा होने के तुरंत बाद अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रेस 3’ की शूटिंग में बिजी हैं। हाल ही में 20 साल पुराने काला हिरण शिकार मामले में एक्टर सलमान खान दोषी करार दिए गए हैं। उन्हें 5 साल कैद की सजा सुनाई गई थी। वहीं बाकी आरोपियों सैफ अली खान, नीलम, सोनाली, तब्बू और दुष्यंत सिंह को बरी कर दिया गया। फिलहाल सलमान बेल पर रिहा हैं।
विज्ञापन
सलमान खान
क्या है हिट एंड रन मामला
28 सितंबर 2002 की रात एक टोयोटा लैंड क्रूजर गाड़ी ने मुंबई के बांद्रा इलाके में एक बेकरी के बाहर सो रहे लोगों को कुचल दिया। ये आरोप लगाया गया कि सलमान खान उस गाड़ी को ड्राइव कर रहे थे। इस हादसे में 4 लोग जख्मी हो गए थे और 1 शख्स की मौके पर ही मौत हो गई थी। सलमान को घटना की रात ही बैंडस्टैंड स्थित उनके घर से हिरासत में ले लिया गया था लेकिन फिर जमानत पर उन्हें छोड़ दिया गया।