फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

7 साल बाद करीना कपूर ने आइटम नंबर को लेकर किया बड़ा खुलासा, मामला सैफ से जुड़ा

Thu, 12 Apr 2018 12:48 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 12 Apr 2018 12:48 PM IST
विज्ञापन
Kareena Kapoor took permission of Saif Ali Khan to be the part of Fevicol song for Dabangg 2
Kareena Kapoor and Saif
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान फिल्मों में अब तक 9 आइटम नंबर्स कर चुकी हैं। हालांकि उनका सबसे ज्यादा फेमस आइटम नंबर सलमान खान की फिल्म 'दबंग2' का है। इस गाने में न केवल करीना की अदाओं को बल्कि गाने के बोल ने भी लोगों का दिल जीत लिया था। वहीं अब इस गाने के 7 साल बाद करीना कपूर ने ऐसा खुलासा किया है जिसे जानकर आपको बिल्कुल यकीन नहीं होगा।
Kareena Kapoor took permission of Saif Ali Khan to be the part of Fevicol song for Dabangg 2
Kareena Kapoor
'फेविकोल' वाला गाना साल 2012 में आई फिल्म 'दबंग 2' का है जिसमें करीना कभी गाड़ी पर ठुमके लगाते हुए दिखाई दीं तो कभी सलमान खान पर डोरे डालते हुए। इस फिल्म को रिलीज हुए 7 साल बीत चुके हैं। इस दौरान करीना ने गाने से जुड़ी ऐसी बात का खुलासा किया है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। करीना का कहना है कि इस गाने को करने से पहले उन्होंने सैफ अली खान की परमिशन ली थी।
Kareena Kapoor took permission of Saif Ali Khan to be the part of Fevicol song for Dabangg 2
kareena kapoor
करीना ने इस बात का खुलासा Forbes मैगजीन से बातचीत के दौरान किया। करीना ने कहा - '16 अक्टूबर, 2012 में मेरी शादी हुई थी। शादी के पांच दिन बाद ही मुझे 'दबंग 2' गाने के लिए शूट करना था। मैंने सैफ से पूछा क्योंकि यह एक आइटम नंबर था। मैं काफी परेशान थी क्योंकि शादी के एक हफ्ते बाद ही इस तरह का गाना शूट करना था लेकिन सैफ को इससे कोई भी दिक्कत नहीं थी उन्होंने तुरंत हां कर दी थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor took permission of Saif Ali Khan to be the part of Fevicol song for Dabangg 2
Kareena Kapoor
करीना की मां बबिता और करिश्मा कपूर ने शादी के बाद फिल्मों से दूरी बना ली है। हालांकि कई साल बाद करिश्मा ने 'डेंजरस इश्क' से कमबैक किया था जो बुरी तरह से पिट गई थी। वहीं बबिता ने पूरी तरह से फिल्मों से किनारा कर लिया था। करीना इस बात को कई बार मीडिया के सामने कह चुकी हैं कि उनकी मां बबिता चाहती थीं कि वह शादी के बाद भी फिल्मों में जरूर काम करें। 
विज्ञापन
Kareena Kapoor took permission of Saif Ali Khan to be the part of Fevicol song for Dabangg 2
Kareena Kapoor
आपको बता दें, करीना इन दिनों फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' को लेकर काफी बिजी हैं। यह फिल्म 9 जून को रिलीज होगी।इस फिल्म का ट्रेलर 19 अप्रैल को रिलीज होगा।'वीरे दी वेडिंग' में करीना के अलावा सोनम कपूर और स्वरा भास्कर लीड रोल में हैं। इस फिल्म को शशांक घोष ने डायरेक्ट किया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed