बिग बी अमिताभ बच्चन की दिवाली पार्टी में बच्चन बहू ऐश्वर्या की मैनेजर के लहंगे में आग लगने पर किसने सबसे पहले फुर्ती दिखाई और किसे उनकी जान बचाने का क्रेडिट मिलना चाहिए, इसे लेकर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में गुरुवार को दिन भर तरह तरह की चर्चाएं चलती रहीं। इस बारे में पहली बाजी शाहरुख खान की पीआर टीम ने मारी और उन्हें इस हादसे का हीरो बना दिया, लेकिन ये हकीकत सामने आने के बाद कि ऐश्वर्या की मैनेजर की जान शाहरुख ने नहीं बल्कि खुद ऐश्वर्या राय ने बचाई, मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में चलते रहना वाला पीआर वॉर एक नए मोड़ पर पहुंच गया है।
ऐश्वर्या ने खुद बुझाई थी अपनी मैनेजर के लहंगे में लगी आग, फिर शाहरुख को किसने बना दिया घटना का हीरो?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को सबसे पहले अंग्रेजी टेबलॉयड मिड डे ने अमिताभ बच्चन की दिवाली पार्टी में अर्चना सदानंद के लहंगे में आग लगने की खबर प्रकाशित की और इस आग से अर्चना को बचाने का क्रेडिट शाहरुख खान को दिया। हादसा सोमवार सुबह दो से तीन बजे के करीब का बताया गया। इस खबर को शाहरुख खान को फिल्म मैं हूं ना में निर्देशित कर चुकीं मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान ने अपने ट्विटर हैंडल से आगे बढ़ाया।
👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻@iamsrk mohabbatman to the rescue ! Praying for Archana ‘s speedy recovery 🙏🏻 pic.twitter.com/jbbRhU40lL
इसके साथ ही सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की। इस पोस्ट के साथ प्रकाशित किए गए वीडियो में शाहरुख खान की शर्ट में आग लगती दिख रही है और शाहरुख बेफिक्र नजर आ रहे हैं। साथ में सलमान खान का वॉयस ओवर चलता है, “हीरो वो होता है जो आग में कूद के बुझा के बचाता है।”
A post shared by Chulbul Pandey (@beingsalmankhan) on
शाहरुख खान का जन्मदिन दो नवंबर को है। और, हर बार की तरह इस बार भी इससे पहले उनके जुड़ी तमाम खबरें डिजिटल दुनिया में तैरने लगी हैं। नेटफ्लिक्स पर डेविड लेटरमैन के लिए गए उनके इंटरव्यू से इस साल उनके बर्थडे सेलिब्रेशन की शुरूआत मानी जा रही है। अर्चना को आग से बचाने की खबर से शाहरुख रीयल लाइफ हीरो बन पाते उससे पहले ही टाइम्स ऑफ इंडिया ने बुधवार की आधी रात ही इस हादसे की एक और खबर प्रकाशित कर दी, जिसकी तरफ आम पाठकों का ध्यान भले न गया हो पर गुरुवार को पूरा दिन मुंबई में इसके लिंक इंडस्ट्री में शेयर किए जाते रहे।
इस खबर के मुताबिक अर्चना सदानंद के लहंगे में आग लगने के बाद उनकी जान बचाने में सबसे पहले फुर्ती खुद ऐश्वर्या राय ने दिखाई। वह अर्चना के बगल में ही थी और जैसे ही लहंगे में आग लगने से पार्टी में अफरातफरी मची, उन्होंने अर्चना का लहंगा फाड़कर उसे उनके शरीर से अलग कर दिया और लहंगे की आग बुझा दी। इसके बाद थोड़ी दूर खड़े शाहरुख खान ने अपनी शेरवानी उतारकर अर्चना का शरीर ढंक दिया। अब चर्चा ये हो रही है कि जब आग बुझाने में त्वरित बुद्धिमानी का काम ऐश्वर्या ने किया तो फिर शाहरुख खान की टीम ने उन्हें इस हादसे का हीरो क्यों बना दिया?
ऐश्वर्या को सुपरस्टार का दर्जा दिलाने वाली ये हैं 10 बेहतरीन फिल्में, इनमें दिखा है अदाकारी का लोहा