फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐश्वर्या राय बच्चन ने भुला दी सालों पुरानी दुश्मनी, पति की एक्स को ऐसे लगाया गले

Fri, 05 Oct 2018 02:46 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 05 Oct 2018 02:46 PM IST
विज्ञापन
Aishwarya Rai Hugging Rani Mukerji at Krishna Raj Kapoor funeral
रानी मुखर्जी और ऐश्वर्या राय बच्चन
कभी-कभी वक्त के साथ दुश्मनियां खत्म हो जाती हैं। ऐसा ही कुछ रानी मुखर्जी और ऐश्वर्या राय बच्चन के मामले में हाल में देखने को मिला। जब दोनों कृष्णा राजकपूर के निधन के बाद आमने-सामने पड़ गईं। मुंबई में बीते सोमवार को 87 वर्ष की उम्र में शो मैन स्वर्गीय राजकपूर की पत्नी का निधन हुआ तो बॉलीवुड के दिग्गज श्रद्धांजलि देने उमड़ पड़े। उनके चेंबूर स्थित बंगले पर श्रद्धांजलि देने के लिए ऐश्वर्या अपनी मां वृंदा राय के साथ पहुंचीं।
Aishwarya Rai Hugging Rani Mukerji at Krishna Raj Kapoor funeral
रानी मुखर्जी और ऐश्वर्या राय बच्चन
जब वह श्रद्धांजलि देकर लौट रही थीं तो दरवाजे पर कपूर परिवार के सदस्यों के साथ करण जौहर और रानी मुखर्जी नजर आए। ऐश्वर्या शुरू में वहां खड़े लोगों से मिलती रहीं और रानी की तरफ यथासंभव पीठ किए रहीं। जबकि उनकी मां ने रानी को गले लगा लिया। ऐसा लगा कि रानी-ऐश्वर्या एक-दूसरे को देखेंगी भी नहीं। परंतु जब सबकी बातें खत्म हो गईं तो जाने से पहले ऐश्वर्या ने सबको गले लगाना शुरू किया और अंत में रह गईं रानी।
Aishwarya Rai Hugging Rani Mukerji at Krishna Raj Kapoor funeral
रानी मुखर्जी और ऐश्वर्या राय बच्चन
तब ऐश्वर्या ने उन्हें भी जोरों से गले लगाया और दोनों अभिनेत्रियों के चेहरों पर चौड़ी मुस्कान खिल गई। देर तक दोनों गले लगी रहीं। मीडिया के कैमरों ने दनादन इस दृश्य को कैद किया। उल्लेखनीय है कि ऐश्वर्या-रानी के बीच 2003 से मनमुटाव चल रहा था। दोनों एक-दूसरे का सामना करने से बचती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aishwarya Rai Hugging Rani Mukerji at Krishna Raj Kapoor funeral
shah rukh khan
तब शाहरुख खान के साथ ऐश्वर्या फिल्म 'चलते चलते' कर रही थीं और सेट पर उनके तत्कालीन ब्वॉयफ्रेंड सलमान खान ने पहुंच कर जमकर हंगामा किया था। इससे नाराज शाहरुख ने ऐश्वर्या को फिल्म से हटा कर रानी को ले लिया था। दोनों अभिनेत्रियों का मनमुटाव तब और बढ़ा जब अभिषेक-रानी मुखर्जी के रोमांस की खबरें जोरों पर थी।
विज्ञापन
Aishwarya Rai Hugging Rani Mukerji at Krishna Raj Kapoor funeral
Bunty aur Babli
'बंटी और बबली' की शूटिंग से शुरू होकर दो साल तक चले दोनों के रोमांस के दौरान कहा जा रहा था कि मां जया बच्चन अपने घर में रानी के रूप में बंगाली बहू लेकर आएंगी कि तभी ऐश्वर्या सीन में आ गईं और अभिषेक से उनका विवाह हो गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed