फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खूबसूरत रिश्ते: बॉलीवुड की इन सास-बहुओं में है मां-बेटी सा प्यार, दुनिया के लिए हैं मिसाल

Tue, 29 Jun 2021 03:28 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Tue, 29 Jun 2021 03:28 PM IST
विज्ञापन
Aishwarya Rai, Jaya Bachchan To Rani Mukherjee, Pamela Mukherjee These Saas Bahu Jodi Hit In Bollywood
बॉलीवुड की सास-बहुएं - फोटो : सोशल मीडिया

हमारे यहां सास बहू के रिश्ते को अलग नजर से देखा जाता है और आज भी लोगों को यही लगता है कि दोनों के बीच अनबन ही बनी रहती है। कहा जाता है सास कभी मां और बहू कभी बेटी नहीं बन सकती। इस वजह से दोनों के रिश्ते में तकरार हमेशा ही बनी रहती है। खैर, इस सोच को गलत भी नहीं कहा जा सकता, कई घरों में ऐसा ही होता है। भारत में इस रिश्ते को न तो बहू दिल से अपना पाती है न सास। तभी तो छोटी-छोटी बातों में दोनों में तू-तू- मैं-मैं होती रहती है। जहां सास अपने बड़े होने का रौब झाड़ने से पीछे नहीं हटती वहीं बहू भी सास को अपनी मां जैसा सम्मान नहीं दे पाती है। लेकिन जैसे-जैसे जमाना बदल रहा है वैसे ही सास-बहू के रिश्ते में भी बदलाव आ रहा है। अब सास मां भी बनती है बहू बेटी।



आज हम बॉलीवुड की कुछ सास-बहू की जोड़ियों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जिनके बीच सगी मां-बेटी जैसा प्यार ही देखने को मिलता है। इन रिश्तों को देखकर कई बार फैंस भी हैरान हो चुके हैं कि क्या वाकई सास-बहू के रिश्ते इतने अच्छे हो सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कौन हैं ये सास-बहू...

Aishwarya Rai, Jaya Bachchan To Rani Mukherjee, Pamela Mukherjee These Saas Bahu Jodi Hit In Bollywood
शर्मिला टैगोर और करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया

शर्मिला टैगोर और करीना कपूर खान
वेटरेन एक्ट्रेस शर्मीला टैगोर और उनकी बहू करीना के कपूर के बीच बहुत ही स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग है। करीना कपूर की सास शर्मिला टैगोर बिल्कुल भी उन्हें अपने से अलग नहीं मानतीं बल्कि उन्हें बेटी की तरह ट्रीट करती हैं। करीना ने अपने इस रिश्ते को लेकर एक बार कहा था, जब मैं अपने परिवार के साथ होती हूं मुझे बेटी की तरह मान दिया जाता है। शर्मिला जी और मैं ट्रेडिशनल सास बहू की तरह नहीं हैं। हम दोनों एक दूसरे से साथ बेहद सहज रहते हैं।

Aishwarya Rai, Jaya Bachchan To Rani Mukherjee, Pamela Mukherjee These Saas Bahu Jodi Hit In Bollywood
ऐश्वर्या राय, जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

जया बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन
मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन परिवार की बहू हैं। वो भी अपनी सास जया बच्चन के बेहद करीब हैं। जया बच्चन कई बार सार्वजनिक तौर पर ये कह भी चुकी हैं कि ऐश्वर्या ठीक वैसी ही हैं जैसी बहू बच्चन परिवार चाहता था। ऐश्वर्या भी अपनी सास की तारीफ करने का कोई मौका नहीं छोड़तीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aishwarya Rai, Jaya Bachchan To Rani Mukherjee, Pamela Mukherjee These Saas Bahu Jodi Hit In Bollywood
वीना देवगन और काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

वीना देवगन और काजोल
काजोल भी अपनी सास वीना देवगन के बेहद करीब हैं। जब काजोल शादी करके ससुराल आई थीं तर वह अपनी सास को आंटी कहा करती थीं। लेकिन जिस तरह से काजोल की प्रेग्नेंसी और दूसरे मुश्किल समय में वीना देवगन ने ख्याल रखा उसने उन्हें काजोल की मां बना दिया। अब काजोल सास को मां ही कहती हैं। दोनों को अक्सर साथ में आउटिंग करते हुए देखा जाता है।

विज्ञापन
Aishwarya Rai, Jaya Bachchan To Rani Mukherjee, Pamela Mukherjee These Saas Bahu Jodi Hit In Bollywood
रानी कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

रानी कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के दो बच्चे हैं। पहली बार मां बनने से पहले शिल्पा कई बार मिसकैरेज का दर्द झेल चुकी हैं। उनके इस मुश्किल वक्त में उनकी सास रानी कुंद्रा हमेशा उनके साथ रहीं। हर बार शिल्पा की प्रेग्नेंसी के दौरान रानी कुंद्रा ने हर संभव तरीके से उनकी देखभाल की। कई मौकों पर शिल्पा अपनी सास को अपनी दूसरी मां बता चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed