फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Paris Fashion Week: सफेद ड्रेस में ऐश्वर्या राय बच्चन ने जीता फैंस का दिल, 47 की उम्र में भी लग रहीं 20 की

Mon, 04 Oct 2021 01:21 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 04 Oct 2021 01:21 PM IST
विज्ञापन
Aishwarya Rai looked beautiful in a white gown at Paris Fashion Week fans praised
ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी हैं, जिस वजह से उनकी एक्टिंग पर कभी कोई शक नहीं करता है। खास बात ये है कि, वह एक बेहतरीन अभिनेत्री होने के साथ एक शानदार मॉडल भी हैं। वह जब भी रैंप वॉक पर उतरती हैं, तो उनका अंदाज देख सिर्फ लड़के ही नहीं बल्कि लड़कियां भी हैरान रह जाती हैं। उन्होंने साल 1994 में 'मिस वर्ल्ड' का खिताब अपने नाम किया था। वहीं, जब सालों बाद भी आज ऐश्वर्या रैंप पर उतरती हैं, तो उनका जलवा हर किसी को अपना बना लेता है। 


कुछ ऐसा ही पेरिस में हुआ। जब एश्वर्या राय रैंप वॉक पर उतरीं, तो वहां मौजूद हर कोई एक्ट्रेस के लिए तालियां बजाता हुआ नजर आया। हाल ही में, 47 साल की ऐश्वर्या राय ने पेरिस फैशन वीक 2021 में हिस्सा लिया, जिसके बाद एक्ट्रेस की तस्वीरें व वीडियोज सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं।
Aishwarya Rai looked beautiful in a white gown at Paris Fashion Week fans praised
ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया

ऐश्वर्या राय पेरिस में हुए फैशन वीक 2021 में रैंप वॉक पर व्हाइट कलर का खूबसूरत गाउन पहनकर उतरीं। उनका लुक देखकर वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया था। ऐश्वर्या अपने आउटफिट में बेहद सुंदर लग रही थीं। तस्वीर में भी आप देख सकते हैं कि, ऐश्वर्या राय ऑल व्हाइट गाउन में काफी सुंदर लग रही हैं। इस आउटफिट के साथ एक्ट्रेस ने न्यूड मेकअप लिया है और इसके साथ उन्होंने अपने बाल खोल रखे हैं, जिससे उनका लुक पूरा हुआ है। ऐश्वर्या के इस लुक को सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि सेलेब्स भी काफी पसंद कर रहे हैं। कोई उन्हें खूबसूरत बता रहा है, तो कोई उन्हें बॉलीवुड में सब पर भारी कह रहा है।   

Aishwarya Rai looked beautiful in a white gown at Paris Fashion Week fans praised
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @aishwaryaraibachchan_arb

इस रैंप वॉक में ऐश्वर्या राय ब्रिटिश स्टार हेलेन मिरेन के साथ हाथ में हाथ डाले चलती हुई नजर आईं। इसके बाद, ऐश्वर्या राय के साथ सिंगर व एक्ट्रेस कैमिला कैबेलो, ऑस्ट्रेलियाई स्टार कैथरीन लैंगफोर्ड, 'हाउ टू गेद अवे विद मर्डर' फेम एक्ट्रेस अजा नाओमि किंग, हॉलीवुड स्टार एम्बर हर्ड और 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के एक्टर निकोलाज कोस्टर-वाल्डो रैंप पर नजर आए। इन सभी स्टार्स ने एक साथ रैंप पर उतरकर पूरे शो में धमाल मचा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aishwarya Rai looked beautiful in a white gown at Paris Fashion Week fans praised
ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा, ऐश्वर्या राय के पति व अभिनेता अभिषेक बच्चन ने इंस्टग्राम की स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने पेरिस का खूबसूरत नजारा दिखाया है। एक्टर द्वारा शेयर की गई वीडियो में एफिल टावर नजर आ रहा है, जो बेहद खूबसूरत है। इस वीडियो के साथ अभिनेता ने लिखा, जब पेरिस चमकता है तो बैकग्राउंड में गाना La Vie en Rose बज रहा है।' जानकारी के लिए बता दें कि, ऐश्वर्या राय काफी लंबे समय बाद किसी फैशन शो में नजर आई हैं। 

विज्ञापन
Aishwarya Rai looked beautiful in a white gown at Paris Fashion Week fans praised
aishwarya rai - फोटो : instagram

ऐश्वर्या राय के व्रक फ्रंट की बात करें तो, ऐश्वर्या राय आखिरी बार फिल्म 'फन्ने खान' में दिखाई दी थीं। वहीं, इन दिनों वह अपनी तमिल फिल्म को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। वह जल्द ही फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वान' और 'गुलाब जामुन' में दिखाई देंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed