{"_id":"584118fb4f1c1b9345de8296","slug":"aishwarya-rai-set-to-make-her-tv-debut","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रियलटी शो में जज बनेंगी ऐश! कहीं काम की किल्लत तो नहीं?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रियलटी शो में जज बनेंगी ऐश! कहीं काम की किल्लत तो नहीं?
Fri, 02 Dec 2016 10:14 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 02 Dec 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
aishwarya rai bachchan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्मी परदे पर अपनी खूबसूरती और टेलेंट का जादू बिखेरने के बाद एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन अब छोटे परदे पर धमाल मचाने जा रही हैं। जल्द ही वो टीवी पर डेब्यू करने वाली हैं।
टीवी पर डेब्यू करने जा रही हैं ऐश्वर्या, देंगी इस स्टार को टक्कर !
2 of 5
- फोटो : Filmfare
खबर है कि वो रिएलिटी शो 'दिल है हिंदुस्तानी' के जरिए अपना डेब्यू करेंगी और इसमें करण जौहर और शेखर रवजियानी और शालमली खोलगड़े जैसे गायक भी होंगे। हालांकि अभी तक ये नहीं पता चल पाया है कि ये शो किस तरह का रिएलिटी शो होगा लेकिन कहा जा रहा है कि इस शो में वो एक जज की भूमिका निभाएंगी।
टीवी पर डेब्यू करने जा रही हैं ऐश्वर्या, देंगी इस स्टार को टक्कर !
3 of 5
- फोटो : Filmfare
अगर ऐसा होता है तो ऐश्वर्या राय के फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी है क्योंकि अब उन्हें देखने के लिए फिल्म तक का इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी। लेकिन इसका मतलब ये कतई नहीं है कि वो फिल्मों में काम नहीं करेंगी।
जानकारों की मानें तो उन्होंने अभी एक फिल्म साइन की है जिसमें उनके अपोजिट शाहरुख खान होंगे। हालांकि हाथ में ज्यादा फिल्म न होने के चलते ये कयास भी लगाए जा रहे हैं कि उन्हें उनके मुताबिक ज्यादा प्रोजेक्ट्स नहीं मिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
टीवी पर डेब्यू करने जा रही हैं ऐश्वर्या, देंगी इस स्टार को टक्कर !
4 of 5
तो लग रहा है ऐश्वर्या इंडस्ट्री में फिर से अपने कदम जमाने के लिए पूरी तरह से कमर कस चुकी हैं। बता दें कि साल 2010 में ऐश्वर्या ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया था और इसके बाद उन्होंने 2015 में आई फिल्म 'जज्बा' से वापसी की। हाल ही में वो करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में नजर आईं थीं और उसमें उनके ग्लैमरस अवतार को खूब पसंद किया गया।
और अब वो अपने टीवी डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं। वैसे अभी तक ऐश्वर्या की तरफ से इस शो को लेकर कोई कमेंट नहीं आया पर कहा जा रहा है कि वो इस विचार कर रही हैं और जल्द ही शो से जुड़ सकती हैं।
विज्ञापन
टीवी पर डेब्यू करने जा रही हैं ऐश्वर्या, देंगी इस स्टार को टक्कर !
5 of 5
- फोटो : Twitter
जाहिर है उनकी मौजूदगी से इस नए शो में भी चार चांद लग जाएंगे।
ऐश्वर्या से पहले उनके ससुर यानि मेगास्टार अमिताभ बच्चन छोटे परदे पर अपना जलवा बिखेर चुके हैं और अब देखते हैं कि उनकी बहू क्या कमाल दिखाएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।