फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटी आराध्या का हाथ पकड़ मूवी देखने पहुंचीं ऐश्वर्या राय, साथ में अभिषेक बच्चन भी आए नजर

Mon, 03 Jun 2019 08:48 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 03 Jun 2019 08:48 AM IST
विज्ञापन
aishwarya rai with daughter aaradhya spotted movie theatre in juhu
aishwarya rai - फोटो : social media

ऐश्वर्या राय पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या के साथ वीकेंड एन्जॉय करती दिखीं। मुंबई के जुहू में तीनों को एक साथ स्पॉट किया गया। तीनों ने साथ में फिल्म देखी और लंच किया। तस्वीर में देख सकते हैं कि हमेशा की तरह ऐश्वर्या बेटी आराध्या का ध्यान रखती नजर आ रही हैं और दोनों साथ में चल रहे हैं। वहीं अभिषेक उनके पीछे हैं।

aishwarya rai with daughter aaradhya spotted movie theatre in juhu
aishwarya rai - फोटो : social media

ऐश्वर्या ने पिंक टॉप पहना था। इसके साथ उन्होंने ब्लैक जींस कैरी किए। वहीं अभिषेक स्टाइलिश ट्रैक सूट में नजर आए। आराध्या की बात करें तो वो स्काई ब्लू अटायर में क्यूट लग रही थीं। ऐश्वर्या चाहे किसी इवेंट में जाएं या पार्टी में वो हमेशा आराध्या को अपने साथ रखती हैं। 

aishwarya rai with daughter aaradhya spotted movie theatre in juhu
aishwarya rai - फोटो : social media

ऐश्वर्या हमेशा आराध्या का हाथ पकड़े हुए दिखाई देती हैं। इस वजह से उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। हालांकि ऐश्वर्या राय का कहना है कि 'मैं अपना सारा दिन आराध्या के साथ बिताती हूं और मेरे पास सिर्फ एक नैनी है, वो भी च्वाइस के हिसाब से। मैं कमेंट को पढ़ती हूं जैसे ऐसा कहा जाता है कि मदद के लिए सेना होनी चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
aishwarya rai with daughter aaradhya spotted movie theatre in juhu
Abhishek and Aaradhya - फोटो : file photo

इससे पहले श्यामक डावर के स्टूडियो में आयोजित एक इवेंट में आराध्या ने अपनी डांस परफॉर्मेंस दी। आराध्या के परिवार ने उन्हें खूब चीयर किया और उनका उत्साह बढ़ाया। उनके लुक की बात करेें तो आराध्या ने पिंक कलर की फ्रॉक और डेनिम जैकेट पहनी थी। साथ ही मैचिंग कलर बो लगाई थी।

विज्ञापन
aishwarya rai with daughter aaradhya spotted movie theatre in juhu
aishwarya rai - फोटो : social media

ऐश्वर्या के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार फिल्म फन्ने खां में नजर आई थीं। फिल्म में ऐश्वर्या राय के साथ अनिल कपूर और राजकुमार राव की मुख्य भूमिका थी। फिलहाल ऐश्वर्या ने डायरेक्टर मणिरत्नम की फिल्म साइन की है, जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed