सब्सक्राइब करें

जाह्नवी के जिम शॉर्ट्स पर सोनम कपूर ने ट्वीट पर दी सफाई, बोलीं- 'कटरीना को कुछ नहीं कहा'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Mon, 03 Jun 2019 07:29 AM IST
विज्ञापन
sonam kapoor explanation on her comment on katrina kaif statement ot janhvi kapoor
बॉलीवुड - फोटो : सोशल मीडिया

कटरीना कैफ का जाह्नवी कपूर के जिम शॉर्ट्स पर दिया गया बयान मीडिया में हवा पकड़ता जा रहा है। कटरीना के बयान पर अभिनेत्री सोनम कपूर का भी रिएक्शन आया था और अब उन्होंने अपने इस रिएक्शन पर सफाई भी पेश की है। जिम शॉर्ट्स पर कटरीना ने बयान देते हुए कहा था, 'मुझे यह तो नहीं पता है कि जिम लुक के मामले में कौन ओवर द टॉप चला जाता है, लेकिन मैं जाह्नवी के जिम शॉर्ट्स के बारे में वाकई चिंता करती हूं क्योंकि वो बहुत ही छोटे होते हैं। हम दोनों एक ही जिम में जाते है और मुझे उसकी चिंता होती है।'

Trending Videos
sonam kapoor explanation on her comment on katrina kaif statement ot janhvi kapoor
katrina sonam - फोटो : social media

इधर, सोनम कपूर को कटरीना कैफ की ये बात पसंद नहीं आई थी और उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जाह्नवी कपूर की एक तस्वीर शेयर कर लिखा था- वो रेगुलर कपड़े भी पहनती है तो भी उसमें काफी अच्छी लगती हैं।' इसके बाद सोनम के इस बयान को मीडिया ने हवा दी और कटरीना के बयान का जवाब मानने लगे हालांकि सोनम ने ऐसा कटरीना कैफ के बयान पर नहीं कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
sonam kapoor explanation on her comment on katrina kaif statement ot janhvi kapoor
Sonam Kapoor - फोटो : instagram

जब सोनम ने मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स पर नजर डाली तो तो उन्होंने अपने ट्विटर पर एक और पोस्ट लिखा और कहा कि मीडियावालों को ये ड्रामा बंद कर देना चाहिए, 'दोस्तों मैं कटरीना कैफ के बयान पर जाह्नवी कपूर का बचाव नहीं कर रही थी, ये हमारा एक निजी जोक है। मेरी मीडियावालों से गुजारिश है कि वो ऐसा ड्रामा बिल्कुल भी क्रिएट न करें।' 

sonam kapoor explanation on her comment on katrina kaif statement ot janhvi kapoor
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

सोनम की शेयर की हुई तस्वीरों में जाह्नवी व्हाइट क्रॉप टॉप और ब्लू शॉर्ट्स पहने दिख रही हैं। बता दें कि कटरीना कैफ, नेहा धूपिया के टॉक शो वोग बीएफएफ में पहुंची थीं। यहां उनसे पूछा गया था कि किस सेलेब्रिटी का जिम लुक उन्हें ओवर द टॉप लगता है।


विज्ञापन
sonam kapoor explanation on her comment on katrina kaif statement ot janhvi kapoor
katrina kaif salman khan - फोटो : social media

आखिर में बताते चलें कि कटरीना कैफ इन दिनों अपनी फिल्म भारत को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। वो सलमान खान के साथ फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं। भारत 5 जून को ईद के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म में सलमान-कटरीना के अलावा नोरा फतेही, दिशा पाटनी, तब्बू और जैकी श्रॉफ भी नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed