{"_id":"5cf4609abdec22077654fa73","slug":"katrina-kaif-is-so-excited-for-releasing-her-most-awaited-film-bharat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस कारण रातभर सो नहीं पा रहीं कटरीना कैफ, खुद बताई क्या है असल वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस कारण रातभर सो नहीं पा रहीं कटरीना कैफ, खुद बताई क्या है असल वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Mon, 03 Jun 2019 05:23 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
salman khan, katrina kaif
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म भारत रिलीज होने से बस दो कदम दूर है। फिल्म की रिलीजिंग को लेकर स्टारकास्ट पूरी तरह से सहमी और उत्साहित हो रही है। इधर, जीक्यू 100 बेस्ट ड्रेस अवॉर्ड 2019 समारोह में पहुंचीं कटरीना ने यहां मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह रात-रातभर सो नहीं पा रही हैं। इस समारोह में कटरीना ने लाल रंग की खूबसूरत ड्रेस पहनी हुई थी।
2 of 5
Katrina Kaif
- फोटो : file photo
दरअसल, कटरीना फिल्म की रिलीजिंग को लेकर घबराईं और सहमी हुईं लग रही हैं। हालांकि वह फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंंतजार भी कर रही हैं। उन्होंने कहा, 'मैं रात में सो नहीं पा रही हूं 'भारत' की रिलीज को लेकर मैं इतनी रोमांचित हूं कि दर्शकों की प्रतिक्रिया जानने का इंतजार नहीं कर सकती, फिल्म जिस तरह से बनकर कर सामने आई है उससे मैं बेहद खुश हूं।'
3 of 5
Salman Khan and Katrina Kaif
- फोटो : social media
बता दें कि अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी भारत में कैटरीना के साथ सलमान खान, तब्बू, दिशा पाटनी और जैकी श्रॉफ भी हैं। फिल्म प्रमोशन को लेकर सलमान और कटरीना आए दिन नये-नये खुलासे कर रहे हैं। बीते दिनों कटरीना ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग डिनर करने की इच्छा जाहिर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Salman Khan and Katrina Kaif
- फोटो : twitter
फिल्म 'भारत' की प्रमोशन के चलते दिए इंटरव्यू में कटरीना ने इस बात का खुलासा किया था। इस दौरान अभिनेत्री ने उन तीन लोगों के नामों को लेकर अपनी इच्छा जाहिर की जिनके साथ वह डिनर पर जाना चाहती हैं। इन तीन नामों में देश में दूसरी बार सत्ता संभाल रहे पीएम मोदी का नाम भी शामिल है। बाकी दो में उन्होंने मर्लिन मुनरो और कोंडोलीजा राइस का नाम लिया। वहीं जब सलमान से इस सवाल पर तीन लोगों का नाम बताने को कहा, तो उन्होंने कहा- आई, मी और मायसेल्फ।
विज्ञापन
5 of 5
katrina kaif salman khan
- फोटो : social media
फिल्म 'भारत' 5 जून को ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म वैसे तो 5 दिन लंबे वीकेंड पर आ रही है, लेकिन इसके सामने वर्ल्ड कप के रूप में बड़ी चुनौती है। 5 जून को ही वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम का पहला मैच है. वहीं दूसरा मैच रविवार को है, जो फिल्म की कमाई के लिहाज से बहुत बड़ा दिन है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।