फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'DaySpl: 'सारेगामापा' फेम मौली दवे को इस गाने ने बना दिया था रातोंरात स्टार

Mon, 03 Jun 2019 04:59 AM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Mon, 03 Jun 2019 04:59 AM IST
विज्ञापन
saregamapa fame mauli dave birthday and this song made her superhit
टीवी शो - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की प्ले बैक सिंगर मौली दवे आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 3 जून 1987 को अहमदाबाद में हुआ था। वह छोटे पर्दे के लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो सारेगामापा 2007 की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं। मौली का परिवार होस्टन टेक्सास में शिफ्ट हो गया था। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम उनके जीवन से जुड़ी जानकारी आपको बताने जा रहे है।

saregamapa fame mauli dave birthday and this song made her superhit
मौली दवे - फोटो : सोशल मीडिया

मौली ने अहमदाबाद से अपनी शुरुआती पढ़ाई पूरी की थी। उन्होंने अपने स्नातक की पढ़ाई टेक्सास यूनिवर्सिटी से हासिल की है।  19 वर्ष की उम्र में मौली गायकी और अभिनय में करियर बनाने के लिए मुंबई चली आई थीं। 
 

saregamapa fame mauli dave birthday and this song made her superhit
मौली दवे - फोटो : सोशल मीडिया

2008 में उन्होंने जी टीवी पर एक पारिवारिक शो "रॉक एन रोल फॅमिली" की मेजबानी भी की। इसी दौरान उन्होंने जूम टीवी की एक टेली मूवी "एक अनहोनी" में भी काम किया। वह "फियर फैक्टर" का हिस्सा रह चुकी हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
saregamapa fame mauli dave birthday and this song made her superhit
मौली दवे - फोटो : सोशल मीडिया

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि मौली ने भारतीय शास्त्रीय संगीत पारंगत शिक्षा ग्रहण की है। जब भारत के मशहूर सिंगिंग बेस्ड रियलिटी शो सारेगामापा के ऑडिशन विदेशो में हुए तो मौली ने ही इस शो में यूएस को रिप्रेजेंट किया था।

विज्ञापन
saregamapa fame mauli dave birthday and this song made her superhit
मौली दवे - फोटो : सोशल मीडिया

इसी सिंगिंग रियलिटी शो में उन्होंने फिल्म गुरू का सॉन्ग 'मया मया' गाया था जिससे वह रातोंरात स्टार बन गयी थी। इतना ही नहीं शो के मेंटर बप्पी लहरी ने उन्हें इंडियन शकीरा का खिताब तक डे डाला था। हालांकि वह इस शो की विजेता नहीं बन सकी और जल्द ही फाइनलिस्ट की दौड़ से बाहर हो गयी थी। फिर भी उनकी मेहनत के लिए सराहना हासिल हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed