बॉलीवुड की गलियो में कई बार पर्दे के पीछे कुछ ऐसे किस्से सुनने को मिल जाते हैं जो पर्दे पर दिखाई जाने वाली कहानियों से भी ज्यादा मसालेदार होते हैं। बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बारे में कहा जाता है कि वो बहुत अच्छी दोस्त नहीं हो सकती। हालांकि कई मौकों पर इन खूबसूरत हसीनाओं को एक दूसरे के साथ अच्छा बॉन्ड बनाते भी देखा गया है लेकिन इस बात से भी इनकार नहीं कर सकते कि कुछ हीरोइनों के बीच काफी विवाद भी हुआ है और इनकी लड़ाईयों ने जबरदस्त सुर्खियां भी बटोरीं हैं। जहां कुछ अभिनेत्रियों के बीच जुबानी जंग देखी गई तो वहीं कुछ हीरोइनों संग बात हाथपाई तक पहुंच गई थी। तो चलिए आज आपको बताते हैं कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में जिनकी लड़ाईयों ने जबरदस्त बटोरी थीं सुर्खियां।
गपशप: ब्वॉयफ्रेंड से लेकर फिल्मों तक, जब इन बातों को लेकर एक दूसरे से लड़ पड़ीं ये हसीनाएं, मचा था बवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका चोपड़ा-कटरीना कैफ
प्रियंका और कटरीना की लड़ाई भी कभी खुले तौर पर सामने नहीं आई बल्कि कई मौकों पर दोनों को साथ में पोज करते भी देखा गया। हालांकि बताते हैं कि बॉलीवुड की दोनों बड़ी अभिनेत्रियां एक अवॉर्ड शो की शो स्टॉपर बनना चाहती थीं।हालांकि जब प्रियंका ने ये ऑफर छोड़ दिया तो कटरीना ने कमेंट करते हुए कहा था कि शो स्टॉपर बनने का मौका उन्हें पहले मिला था। इसे लेकर प्रियंका काफी नाराज हो गई थीं।
करिश्मा कपूर-रवीना टंडन
90 के दशक की दोनों खूबसूरत अभिनेत्रियां एक दूसरे की बड़ी दुश्मन मानी जाती थीं। दोनों ने साथ में अंदाज अपना अपना में काम किया था। बताते हैं कि उन दिनों अजय देवगन का नाम करिश्मा और रवीना दोनों से जुड़ा था और इसी बात को लेकर दोनों अभिनेत्रियों के बीच काफी लड़ाई हो गई थी। कहा तो ये भी गया था कि दोनों ने एक दूसरे पर हाथ तक उठा दिए थे।
ऐश्वर्या राय बच्चन-सोनम कपूर
लगभग हर औरत के लिए उसकी उम्र और खूबसूरती बहुत मायने रखती है ऐसे में इस पर हुआ किसी भी तरह का कमेंट काफी विवादित हो जाता है। ऐसी ही एक बात को लेकर ऐश्वर्या और सोनम के बीच मतभेद हो गया था जब सोनम कपूर ने ऐश्वर्या को 'आंटी' कहकर संबोधित कर दिया था। दरअसल सोनम ने कहा था कि ऐश्वर्या ने उनके पिता के साथ काम किया है तो वो उन्हें आंटी बुला सकती हैं। इस बात से नाराज होकर ऐश्वर्या ने सोनम के साथ कान्स के रेड कार्पेट पर चलने से इनकार कर दिया था।
माधुरी दीक्षित-जूही चावला
माधुरी और जूही की लड़ाई के बारे में भला कौन नहीं जानता। एक जमाने की दोनों टॉप एक्ट्रेस एक दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करती थीं। हालांकि कई मौकों पर दोनों अभिनेत्रियों ने साथ आकर लोगों के मन से इस बात को हटाने की भी कोशिश की लेकिन सभी जानते हैं कि दोनों ही अभिनेत्रियां एक दूसरे से चिढ़ती थीं। यहां तक की जूही को ये भी कहते सुना गया था कि माधुरी ने उनकी ठुकराई फिल्में की है।