सब्सक्राइब करें

Aishwaryaa Rajinikanth: तबीयत बिगड़ने के बाद फिर अस्पताल में भर्ती हुईं ऐश्वर्या, पोस्ट शेयर कर कहा- कोविड के बाद

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 07 Mar 2022 08:50 PM IST
सार

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या बीते दिनों ही कोरोना से रिकवर हुई हैं। हालांकि, कोरोना से स्वस्थ होने के एक हफ्ते बाद एक बार फिर उनकी तबीयत खराब होने की खबर सामने आई है।

विज्ञापन
Aishwaryaa Rajinikanth admitted to the hospital again after fever shared the information by sharing a post
ऐश्वर्या रजनीकांत - फोटो : इंस्टाग्राम

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या बीते दिनों ही कोरोना से रिकवर हुई हैं। हालांकि, कोरोना से स्वस्थ होने के एक हफ्ते बाद एक बार फिर उनकी तबीयत खराब होने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक बुखार और चक्कर आने की वजह से उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती किया गया है। दरअसल, कोरोना से रिकवर होने के बाद अभी भी उनका शरीर काफी कमजोर है। इस बारे में ऐश्वर्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए हॉस्पिटल से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कर जानकारी दी है।

Trending Videos
Aishwaryaa Rajinikanth admitted to the hospital again after fever shared the information by sharing a post
ऐश्वर्या रजनीकांत - फोटो : इंस्टाग्राम

अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए ऐश्वर्या रजनीकांत ने कैप्शन में लिखा, कोविड से पहले और कोविड के बाद का जीवन। बुखार और चक्कर आने की वजह अस्पताल में एडमिट हूं। लेकिन जब से खूबसूरत, प्रेरणादायक, मोटिवेशनल, डायनेमिक डॉक्टरों में से एक आपसे मिलने आती हैं और समय बिताती हैं, तब अस्पताल बिल्कुल बुरा नहीं लगता। मेरे लिए आपसे मिलना महिला दिवस की पूर्व संध्या की क्या शुरुआत है, माननीय महोदय।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Aishwaryaa Rajinikanth admitted to the hospital again after fever shared the information by sharing a post
धनुष, ऐश्वर्या - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि डायरेक्टर ऐश्वर्या रजनीकांत ने कोरोना से ठीक होने के बाद काम पर वापसी कर ली थी। काम पर वापसी करते ही उन्होंने अपने नए गाने मुसाफिर पर हैदराबाद में काम भी शुरू किया था। लेकिन तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें फिलहाल अपने काम पर ब्रेक लगाना पड़ा है। उनका यह गाना कल यानी 8 मार्च को रिलीज किया जाएगा।

Aishwaryaa Rajinikanth admitted to the hospital again after fever shared the information by sharing a post
धनुष. ऐश्वर्या - फोटो : सोशल मीडिया

ऐश्वर्या रजनीकांत और उनके पति सुपरस्टार धनुष बीते महीने से चर्चा में हैं। दरअसल, जनवरी में दोनों ने ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने तलाक की जानकारी दी थी। अपने इस पोस्ट के बाद से ही दोनों लगातार खबरों में छाए हुए हैं। सोशल मीडिया पर एक कंबाइंड स्टेटमेंट शेयर करते हुए ऐश्वर्या और धनुष ने लिखा था, हमने 18 साल तक दोस्ती, कपल, पेरेंट्स और एक- दूसरे के शुभचिंतक बनकर ग्रोथ, समझदारी और साझेदारी का लंबा सफर तय किया।

 

विज्ञापन
Aishwaryaa Rajinikanth admitted to the hospital again after fever shared the information by sharing a post
धनुष और ऐश्वर्या - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे लिखा, आज हम किस जगह खड़े हैं, वहां से हम दोनों की राहें अलग हो रही है। मैंने और धनुष ने एक कपल के तौर पर अलग होने का फैसला कर लिया है। हम खुद को बेहतर समझने के लिए वक्त देना चाहते हैं। हमारे फैसले का सम्मान करें और हमारी निजता का ध्यान रखें।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed