{"_id":"622439c54d734d58ba58dd1c","slug":"ajay-devgan-daughter-nysa-is-getting-trolled-for-showing-attitude-in-front-of-paparazzi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nysa Devgn Troll: पैपराजी के सामने अजय देवगन की बेटी नीसा ने की ऐसी हरकत, देखकर भड़के लोगों ने सुनाई खरी-खोटी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Nysa Devgn Troll: पैपराजी के सामने अजय देवगन की बेटी नीसा ने की ऐसी हरकत, देखकर भड़के लोगों ने सुनाई खरी-खोटी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sun, 06 Mar 2022 10:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
अजय देवगन की बेटी नीसा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा लाइमलाइट से दूर रहती हैं लेकिन बीते कुछ समय से नीसा अपने ग्लैमरस लुक की वजह से चर्चाओं में आई हैं। हर कोई अजय देवगन की लाडली का ट्रांसफॉर्मेशन देखकर हैरान है, जिस वजह से नीसा की हर नई तस्वीर पर लोग कमेंट करना नहीं भूलते हैं। लेकिन अब नीसा ने मीडिया के सामने कुछ ऐसा कर दिया, जिसे देखने के बाद लोग हैरान रह गए हैं। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर यूजर्स नीसा को खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं।
2 of 4
नीसा देवगन
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, सोशल मीडिया पर नीसा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी दोस्त खुशी कपूर और शनाया कपूर के साथ नजर आ रही हैं। तीनों स्टार किड्स एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान तीनों ही बेहद सुंदर लग रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि नीसा सबसे पहले बिल्डिंग से बाहर निकलती हैं और फिर वहां मौजूद सभी पैपराजी नीसा को आवाज देने लगते हैं ताकि सब उनकी फोटोज क्लिक कर सकें। लेकिन नीसा किसी की बात सुने बिना कार में जाकर बैठ जाती हैं और तुरंत दरवाजा बंद कर लेती हैं। नीसा सभी पैपराजी को नजरअंदाज कर देती हैं और यूजर्स को नीसा का यहीं अंदाज पसंद नहीं आया।
3 of 4
नीसा देवगन
- फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो के सामने आने के बाद अब लोग नीसा को सोशल मीडिया पर खरी-खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘हिरोइन वाली कोई क्वालिटी नहीं सब गर्ल्स में... एटीट्यूड तो देखो।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'जब तुम फिल्मों में आओगी हम कोई भी फिल्म नहीं देखेंगे। तब हम जनता भी ऐसा ही रवैया दिखाएंगे।' तीसरे ने लिखा, 'वह बस दरवाजा बंद करना भूल गई जैसे कि उसके डैडी आएंगे कार का गेट लगाने।' इसी तरह यूजर्स ने और भी कमेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
शनाया कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
हालांकि, इस वीडियो को देखने के बाद लोग शनाया कपूर की खूब तारीफ कर रहे हैं क्योंकि शनाया पैपराजी से अच्छे से बात करती दिख रही हैं। वह कुछ लोगों के साथ फोटोज भी क्लिक करवाती हैं। बता दें कि शनाया जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। वह करण जौहर की फिल्म ‘बेधड़क’ में दिखाई देंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।