सब्सक्राइब करें

Free Short Films: ये हैं पांच बेहतरीन शॉर्ट फिल्में, फ्री में मिलेगा मनोरंजन का फुल डोज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 06 Mar 2022 09:20 AM IST
विज्ञापन
Short Films You can Watch Online For free on Zee5 Without Any subscription
फ्री ऑनलाइन शॉर्ट फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के आने के बाद से ही वेब सीरीज और फिल्मों का क्रेज बढ़ गया है। लेकिन इन प्लेटफॉर्म्स ने शॉर्ट फिल्म्स बनाने वाले निर्देशकों को भी काफी बढ़ावा दिया है। जी हां, नेटफ्लिक्स, डिज़्नी प्लस हॉटस्टार, जी5 जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर आए दिन कई शॉर्ट फिल्म्स रिलीज होती हैं। हालांकि इन्हें देखने के लिए कुछ प्लेटफॉर्म्स सब्सक्रिप्शन लेने के लिए कहते हैं, लेकिन कुछ प्लेटफॉर्म्स ऐसे भी हैं जिनपर शॉर्ट फिल्म्स बिल्कुल मुफ्त में उपलब्ध हैं। आज हम आपको जी5 पर मौजूद पांच फ्री और मजेदार शॉर्ट फिल्म्स के बारे में बताने जा रहे हैं। पढ़िए... 

Short Films You can Watch Online For free on Zee5 Without Any subscription
जय माता दी - फोटो : सोशल मीडिया

जय माता दी
सुप्रिया पिलगांवकर, शिव और श्रिया पिलगांवकर अभिनीत शॉर्ट फिल्म 'जय माता दी' में मुंबई की जिंदगी के बारे में बताया गया है। नवजोत गुलाटी द्वारा निर्देशित इस शॉर्ट फिल्म में दो युवा साथ में रहने के लिए घर ढूंढते हैं। मुंबई में किराय का घर लेने के लिए दोनों विवाहित होने का नाटक करते हैं। लेकिन कहानी में दिलचस्प मोड़ तब आता है जब उनसे विवाहित होने का प्रमाण मांगा जाता है। 

Short Films You can Watch Online For free on Zee5 Without Any subscription
खुजली - फोटो : सोशल मीडिया

खुजली 
नीना गुप्ता और जैकी श्रॉफ अभिनीत शॉर्ट फिल्म 'खुजली' में एक विवाहित जोड़े की कहानी बताई गई है। दिनचर्या के कामों में व्यस्त दंपत्ति हर दिन जिंदगी का मजा लेने का सपना देखते हैं। सोनम नायर द्वारा निर्देशित खुजली मोनोटोनी को तोड़ने और रास्ते में आने वाली बाधाओं की कहानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Short Films You can Watch Online For free on Zee5 Without Any subscription
खीर - फोटो : सोशल मीडिया

खीर
अनुपम खेर और नताशा रस्तोगी अभिनीत शॉर्ट फिल्म 'खीर' एक प्रेम कहानी है, जो सामाजिक परंपरा की सीमाओं से परे है। सूर्य बालकृष्णन द्वारा निर्देशित खीर में बहुत ही सुंदर तरीके से समझाया गया है कि प्यार में पड़ने की कोई उम्र नहीं होती है, लेकिन कभी-कभी ये बात छोटे बच्चों को समझाना मुश्किल हो जाता है कि केवल साहचर्य ही दो लोगों को एक साथ जोड़कर रखता है।

विज्ञापन
Short Films You can Watch Online For free on Zee5 Without Any subscription
हाफ फुल - फोटो : सोशल मीडिया

हाफ फुल
करण कवल द्वारा निर्देशित शॉर्ट फिल्म में एक ऐसे व्यक्ति की कहानी बताई गई है, जिसे अपनी जिंदगी का एक अत्यंत महत्वपूर्ण निर्णय लेना होता है। एक दिन अचानक उस व्यक्ति की मुलाकात एक बुजुर्ग से होती है। इस मुलाकात के बाद से ही उस व्यक्ति का जीवन, मौत और अपने प्रति नजरिया बदल जाता है। बता दें कि इस शॉर्ट फिल्म में विक्रम मैस्सी और नसीरुद्दीन शाह मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed