अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' 28 अक्टूबर को दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। अजय के साथ उनकी टीम भी फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है। इस फिल्म को बनाने में करीब डेढ़ साल का समय लगा है। टीम ने ही अजय से फिल्म को लेकर की कुछ खास बातचीत। पढ़ें पूरा इंटरव्यू...
फिल्म 'शिवाय' को लेकर पहली बार मीडिया के सामने बोले अजय देवगन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोई धार्मिक फिल्म नहीं, बाप-बेटी की कहानी है 'शिवाय': अजय देवगन
मेरे किरदार का नाम शिवाय है, यह धार्मिक फिल्म नहीं है। शिवजी ऐसे भगवान हैं जो आज के लोगों से कनेक्ट कर पाते हैं। उन्हें भोला भंडारी भी कहते हैं साथ ही वो समय आने पर विनाश भी करते हैं। यह व्यक्तित्व आज-कल के इंसान में भी मिलता है।
क्रिटिक्स कितने मायने रखते हैं ?
आजकल हर कोई क्रिटिक हो गया है, मुझे लगता है लोगों को पढ़ाई-लिखाई करके इस क्षेत्र में आना चाहिए।
शिवाय एक कॉमिक्स के रूप में भी आ रही है?
यह ट्रेलर देखकर एक कॉमिक्स कंपनी ने आइडिया दिया। उनका कांसेप्ट मुझे पसंद आया और मैंने हां कह दिया। हालांकि फिल्म की कहानी, कॉमिक्स से अलग है।
कोई धार्मिक फिल्म नहीं, बाप-बेटी की कहानी है 'शिवाय': अजय देवगन
एक्शन काफी अलग है, जो इमोशन के साथ जुड़ा हुआ है, मैंने काफी रीयल ट्रीट करने की कोशिश की है। मेरा मकसद हॉलीवुड स्टाइल का एक्शन सबके सामने लाना है। मुझे अपनी टीम पर भरोसा था, आज सब खुश हैं। मुश्किल था लेकिन बढ़िया हुआ।
फिल्म रिलीज कैसे कर रहे हैं ?
इंटरनेशनल मार्केट में भी रिलीज होगी जैसे जर्मनी, बुल्गारिया और साथ ही चीन से भी मैसेज आया है। मुझे बहुत खुशी है कि यह फिल्म इंडिया में बनाई गई है।
क्या यह किसी फिल्म से प्रेरित है ?
नहीं, बिल्कुल नहीं, कहानी काफी अलग है।
कोई धार्मिक फिल्म नहीं, बाप-बेटी की कहानी है 'शिवाय': अजय देवगन
जी, स्क्रिप्ट की डिमांड थी इसलिए हमने उन्हें लिया है वर्ना हमारे देश में एक्टर्स की कमी नहीं है। वैसे लगभग डेढ़ साल का समय लगा, लेकिन मुझे बेहतरीन एक्टर्स मिले।
शूटिंग के दौरान आपकी तबीयत भी खराब हुई थी ?
हां एक शॉट के दौरान मेरी गर्दन टूटने वाली थी, लेकिन बाल-बाल बचा। अभी भी मेरी तबीयत खराब है लेकिन काम करना बहुत जरूरी है, फिल्म जल्द ही रिलीज करनी है।
आपको लगता है कि दिवाली खास होने वाली है?
मुझे ज्यादा तो नहीं पता लेकिन जितना ऊपर वाले ने साथ दिया है, आशा है अभी भी उतना ही साथ देगा।
कोई धार्मिक फिल्म नहीं, बाप-बेटी की कहानी है 'शिवाय': अजय देवगन
पाकिस्तानी एक्टर्स के मुद्दे पर आप क्या कहना चाहेंगे ?
मुझे पाकिस्तानी एक्टर्स पसंद हैं, मैंने उनके साथ काम किया है, उन्होंने हमारे साथ किया है लेकिन कभी-कभी ऐसे हालात हो जाते हैं जहां पर बात देश की होती है। हमारे जवान के परिवार के बारे में सोचना चाहिए। वो जवान आपके लिए जिंदगी दे देता है। मुझे लगता है कि उस वक्त के लिए हमें अपने देश के लिए खड़ा रहना चाहिए। देश सबसे ऊपर है। अक्षय कुमार ने भी कहा- हम लोगों को अपने लोगों का सपोर्ट करना चाहिए।
अपनी सफलता को कैसे देखते हैं ?
अभी रास्ता बहुत लंबा है, काम करने की भूख बनी रहनी चाहिए।
'ऐ दिल है मुश्किल' भी साथ ही रिलीज हो रही है, थिएटर बराबर मिले हैं ?
जी, मुझे लगता है कि थिएटर बराबर मिले हैं। ऑडियंस को फिल्म देखने दीजिए और उन्हें ही निर्णय लेने दीजिए।
आप किसी कैंप का हिस्सा नहीं हैं ?
देखिए कैंप जैसी कोई चीज नहीं होती। मेरा बस एक ही मानना है कि मैं आपके काम में दखल नहीं दे रहा हूं तो आप भी मेरे काम में दखलअंदाजी मत करिए।