{"_id":"67302155ddb3cb704502ac6d","slug":"ajay-devgn-aamir-khan-both-are-happy-get-papped-together-in-the-city-fans-asked-ishq2-is-coming-2024-11-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ajay Devgn Aamir Khan: क्या सिंघम के बाद इश्क का भी आएगा सीक्वल? अजय-आमिर खान को साथ देखकर फैंस ने पूछा सवाल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ajay Devgn Aamir Khan: क्या सिंघम के बाद इश्क का भी आएगा सीक्वल? अजय-आमिर खान को साथ देखकर फैंस ने पूछा सवाल
Sun, 10 Nov 2024 08:38 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Sun, 10 Nov 2024 08:38 AM IST
सार
Ajay Devgn Aamir Khan: अजय देवगन और आमिर खान को काफी समय बाद कल शाम मुंबई में एक साथ देखा गया, जिसके बाद से ही प्रशंसक उनसे एक ही सवाल पूछ रहे हैं कि क्या इश्क 2 आने वाली है?
विज्ञापन
अजय देवगन और आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजय देवगन और आमिर खान ने रोमांटिक ड्रामा इश्क में साथ काम किया था जिसमें काजोल और जूही चावला भी थीं। यह फिल्म सुपर-डुपर हिट रही थी। वहीं कल शाम को आमिर और अजय को एक साथ देखकर प्रशंसक बेहुद खुश हुए और उनसे बार-बार लगातार एक ही सवाल पूछ रहे थे कि क्या इश्क 2 आने वाली है?
अजय देवगन और आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म सिंघम अगेन की सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं। अजय को सिंघम 3 में उनके दमदार अभिनय के लिए जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। हाल ही में उन्हें आमिर खान के साथ एक कार्यक्रम में देखा गया । वीडियो कुछ ही समय में वायरल हो गया और प्रशंसक दोनों को एक साथ देखकर बेहद खुश हुए। अजय देवगन और आमिर खान ने रोमांटिक ड्रामा इश्क में साथ काम किया था। दोनों को एक साथ देखकर प्रशंसक उनसे बार-बार एक ही सवाल किया कि क्या इश्क 2 आ रही है।
अजय देवगन और आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर दोनों का एक साथ बातचीत करते और मुस्कुराते यह वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडिये में अजय और आमिर को एक इवेंट में देख सकते हैं। उन्होंने एक-दूसरे को गले लगाया। इवेंट में आफताब शिवदासनी भी नजर आ रहे हैं। अजय और आमिर दोनों ने एक साथ पैपराजी को पोज भी दिए। इस वीडियो पर अब प्रशंसक जमकर प्यार बरसा रहे हैं और उनसे लगातार कई सवाल कर रहे हैं, जिसमें एक फैन ने लिखा, "इश्क 2 मांगती है पब्लिक अब।" दूसरे ने लिखा, "लगे हाथ इश्क 2 भी बना ही डालो..क्योंकि सीक्वल का जमाना है।"
View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
अजय देवगन और आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
रोहित शेट्टी की सिंघम फ्रैंचाइजी की तीसरी किस्त सिंघम 3 लगातार बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। पहले हफ्ते में ही दुनिया भर में 250 करोड़ रुपये और अकेले भारत में 160 करोड़ रुपये कमाकर, अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। सिंघम अगेन में करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार और जैकी श्रॉफ जैसे सितारों की लंबी लिस्ट है। अर्जुन कपूर ने खलनायक डेंजर लंका की भूमिका निभाई है, जिसमें उन्होंने दमदार अभिनय किया है।
विज्ञापन
अजय देवगन और आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन जल्द ही फिल्म आजाद में नजर आएंगे। इस फिल्म में अजय के अलावा अमन देवगन और राशा थडानी अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। यह फिल्म साल 2025 जनवरी में रिलीज होगी। अजय के पास कई फिल्में हैं, जिनमें सन ऑफ सरदार 2, रकुल प्रीत के साथ दे दे प्यार दे 2 शामिल हैं। आमिर खान को आखिरी बार 2022 की फिल्म लाल सिंह चड्ढा में देखा गया था। लंबे ब्रेक के बाद, आमिर खान आरएस प्रसन्ना की फिल्म सितारे जमीन पर और राजकुमार संतोषी की लाहौर: 1947 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।
Aishwarya Rai Bachchan: जब ऐश्वर्या ने इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को करने से कर दिया मना, जानिए आखिर क्या रही वजह
Aishwarya Rai Bachchan: जब ऐश्वर्या ने इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को करने से कर दिया मना, जानिए आखिर क्या रही वजह