{"_id":"5caf2359bdec22140e108c68","slug":"ajay-devgn-and-kajol-search-a-new-house-in-juhu-for-rent","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"100 करोड़ी फिल्में देने वाले अजय देवगन छोड़ रहे अपना बंगला, परिवार संग किराए के घर में होंगे शिफ्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
100 करोड़ी फिल्में देने वाले अजय देवगन छोड़ रहे अपना बंगला, परिवार संग किराए के घर में होंगे शिफ्ट
पिछले दिनों अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'टोटल धमाल' रिलीज हुई थी । ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार रही और 200 करोड़ रुपए की कमाई कर ली । अब अजय की अगली फिल्म 'दे दे प्यार दे' रिलीज होने वाली है । कुछ दिन पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया ।
2 of 5
ajay devgn
हाल ही में खबर आई है कि अजय देवगन और काजोल एक नए घर की तलाश में हैं । अजय लंबे समय से स्पेशियस और कंफरटेबल बंगला ढूंढ रहे हैं लेकिन उनकी ये तलाश पूरी नहीं हो पा रही है। खास बात ये है कि अजय देवगन ये बंगला जुहू(मुंबई) में चाहते हैं क्योंकि दोनों लंबे टाइम से इसी एरिया में रह रहे हैं ।
3 of 5
ajay devgn
अजय और काजोल कहीं और जाकर शिफ्ट नहीं होना चाहते हैं । स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम की खबर के अनुसार, अजय और काजोल जिस बंगले में रह रहे हैं वो ठीक धर्मेंद्र के बंगले के अपोजिट साइड है। ये घर रोड नंबर 11 पर है और अब कपल इसी लोकेलिटी में नया बंगला तलाश रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ajay devgn
अजय देवगन 2 साल के लिए किराए का बंगला चाहते क्योंकि अजय । क्योंकि अजय सालभर से अपने घर पर काम कराने के बारे में सोच रहे हैं लेकिन उन्हें मन मुताबिक रेंट पर बंगला नहीं मिल पा रहा है। अजय ने नए घर के लिए कुछ डिजाइन्स भी पसंद किए हैं वहीं काजोल भी पति के आइडिया से सहमत हैं ।
विज्ञापन
5 of 5
kajol ajay devgn
वो भी अपने घर को लार्ज और उसका डेकोर चेंज कराना चाहती हैं। अजय और काजोल को नया घर मिलते ही वो शिफ्ट हो जाएंगे । उन्होंने कई लोगों से बात भी की है जो उन्हें नया घर दिला सके। अजय देवगन और काजोल 1999 में शादी के बाद से इसी घर में रह रहे हैं । उनके दो बच्चे न्यासा और युग भी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।