फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी की बायोपिक रिलीज ना होने पर फिल्म मेकर्स का फूटा गुस्सा , बोले- डर गए क्या?

Thu, 11 Apr 2019 04:47 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Thu, 11 Apr 2019 04:47 PM IST
विज्ञापन
stay on pm narendra modi biopic release film makers are angry
pm modi biopic

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' की रिलीज पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। चुनाव आयोग ने चुनाव आचार संहिता का हवाला देकर फिल्म को आज (11 अप्रैल) रिलीज नहीं होने दिया। फिल्म पहले 5 अप्रैल को रिलीज होनी थी लेकिन नहीं हुई। फिल्म की रिलीज तारीख 12 अप्रैल भी जारी हुई थी लेकिन अब इस दिन भी फिल्म परदे पर नहीं पहुंच सकेगी। 

stay on pm narendra modi biopic release film makers are angry
PM Modi biopic poster - फोटो : amar ujala

इस पर रोक लगने से फिल्म के निर्माता और निर्देशक खुलकर सामने आए हैं। इन पर आरोप है कि वोटर्स को लुभाने के लिए यह फिल्म तैयार की गई है। फिल्म के निर्माता संदीप सिंह ने कहा कि यह बायोपिक पीएम मोदी और वोटर्स को ध्यान में रखकर नहीं बनाई है। अगर ऐसा है तो क्यों सभी पार्टियां कैंपेन करना बंद नहीं करती? 

stay on pm narendra modi biopic release film makers are angry
modi biopic - फोटो : social media

उन्होंने आगे कहा कि उन्हें यह स्टोरी पसंद आई इसलिए उन्होंने इस पर काम करना शुरू किया। बता दें कि अलीगढ़, मैरी कॉम, सरबजीत जैसी फिल्में भी उन्होंने ही प्रोड्यूस की है। इसलिए उनका कहना यह भी है कि इन फिल्मों को लेकर कोई विवाद नहीं किया गया। संदीप ने एक इंटरव्यू में कहा कि विवाद पैदा करने वाले लोग डरे हुए हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
stay on pm narendra modi biopic release film makers are angry
पीएम मोदी बायोपिक - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें कि फिल्म मेकर्स की इसे भारत के अलावा 38 देशों में रिलीज करने की योजना थी। इसमें यूएस, यूके, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और यूएई जैसे देश शामिल थे, लेकिन उम्मीदों पर चुनाव आयोग ने पानी फेर दिया। 

विज्ञापन
stay on pm narendra modi biopic release film makers are angry
पीएम मोदी बायोपिक - फोटो : इंस्टाग्राम

पिंकविला की खबर के अनुसार, इस फिल्म के प्रोड्यूसर आनंद का मानना है कि पीएम मोदी देश ही नहीं विदेशों में भी खूब लोकप्रिय हैं। बाहर के लोगों में भी पीएम मोदी और उनके काम को लेकर रूचि है। इसलिए इसे भारत के साथ-साथ 38 देशों में रिलीज किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि भारत में यह फिल्म 1700 और विदेशों में 600 स्क्रीन पर रिलीज होगी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed