फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बड़े पर्दे पर धूम मचाने के बाद अब छोटे परदे की तरफ बढ़ी फिल्म तानाजी, सैफ-अजय ने सुनाए दिलचस्प किस्से

Fri, 14 Aug 2020 11:13 AM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Fri, 14 Aug 2020 11:13 AM IST
विज्ञापन
Ajay Devgn and Saif Ali Khan talk about Tanhaji The Unsung Warrior Climax action sequence before on air on television
तानाजी- द अनसंग वॉरियर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मुगलों से लोहा लेकर अपने राज्य की रक्षा करते हुए शहीद होने वाले मराठा योद्धा तानाजी मालुसरे की कहानी इस स्वतंत्रता दिवस पर टीवी पर प्रसारित होने जा रही है। बेशक ये कहानी मुगलों से हुए एक भीषण युद्ध की है लेकिन 'तानाजी- द अनसंग वॉरियर' नाम से बनी यह फिल्म अंग्रेजों से मिली आजादी के दिन भी स्वतंत्रता के जज्बे को और बढ़ाएगी।

Ajay Devgn and Saif Ali Khan talk about Tanhaji The Unsung Warrior Climax action sequence before on air on television
अजय देवगन और सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस फिल्म में तानाजी की शहादत देश पर मर मिटे दूसरे शहीदों के लिए भी आदर का भाव उत्पन्न करने में भी मदद करेगी। अजय देवगन, सैफ अली खान, काजोल और शरद केलकर जैसे सितारों से सजी इस फिल्म के एक्शन सीक्वेंस बहुत लाजवाब हैं। यह फिल्म इस साल की शुरुआत में ही रिलीज हुई है और अब इसके टेलीविजन प्रीमियर पर इसके मुख्य कलाकार अजय देवगन और सैफ अली खान फिल्म के क्लाइमेक्स एक्शन दृश्यों के बारे में बात कर रहे हैं। 

Ajay Devgn and Saif Ali Khan talk about Tanhaji The Unsung Warrior Climax action sequence before on air on television
तानाजी- द अनसंग वॉरियर - फोटो : social media

फिल्म में उदय भान सिंह का किरदार निभाने वाले अभिनेता सैफ अली खान कहते हैं, 'जब हम इतिहास के पन्नों को कुरेद कर कुछ काम करते हैं तो हमें दुनिया के स्तर के बारे में भी सोचना पड़ता है। इस फिल्म में तकनीकी रूप से बहुत बड़ा काम किया गया है। फिल्म की वीएफएक्स टीम का काम शानदार रहा और एक्शन भी लाजवाब हैं। यही कारण है कि उदय को वास्तव में इस फिल्म में बहुत खतरनाक और क्रूर योद्धा दिखाया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajay Devgn and Saif Ali Khan talk about Tanhaji The Unsung Warrior Climax action sequence before on air on television
तानाजी- द अनसंग वॉरियर - फोटो : social media

जांबाज मराठा योद्धा तानाजी का किरदार निभाने वाले अजय देवगन क्लाइमेक्स एक्शन सीक्वेंस के बारे में बताते हैं, 'तानाजी मालुसरे अपनी रणनीति और तकनीक के लिए मशहूर थे। फिल्म के फाइनल एक्शन सीक्वेंस में आप देखते हैं कि वह किस तरह अपनी सेना को दिशा दिखाता है।' 

विज्ञापन
Ajay Devgn and Saif Ali Khan talk about Tanhaji The Unsung Warrior Climax action sequence before on air on television
तानाजी- द अनसंग वॉरियर - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

अजय देवगन आगे कहते हैं, 'सबसे महत्वपूर्ण दृश्यों में से वह दृश्य रहा जिसमें उदय भान और तानाजी आपस में लड़ते हैं। हालांकि, उस वक्त को ध्यान में रखते हुए इसके एक्शन को जमीनी रखा गया है। हमारी टीम ने मराठा और मुगलों के लड़ने की बारीकियों पर अलग अलग जगहों से काफी अध्ययन किया था।'

पढ़ें: जन्मदिन विशेष: पिता को ऑपरेशन टेबल पर छोड़ शूटिंग पर आ जाने वाले जॉनी की ये हैं अनसुनी कहानियां

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed