{"_id":"5de4db5c8ebc3e54f4463729","slug":"ajay-devgn-and-taanaji-the-unsung-warrior-film-first-song-shankara-will-release-on-tuesday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'शंकरा' में दिखेगा अजय का अनोखा रूप, जानें कब रिलीज होगा 'तानाजी द अनसंग वॉरियर' का पहला गाना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'शंकरा' में दिखेगा अजय का अनोखा रूप, जानें कब रिलीज होगा 'तानाजी द अनसंग वॉरियर' का पहला गाना
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 02 Dec 2019 03:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 3
Ajay Devgn
- फोटो : amar ujala mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मिस्टर भरोसेमंद के रूप में मशहूर अभिनेता अजय देवगन की नई फिल्म तानाजी द अनसंग वॉरियर के ट्रेलर को जिस तरह से लोकप्रियता हासिल हुई है, उसने इस फिल्म की रिलीज के लिए वितरकों और प्रदर्शकों के अलावा दर्शकों में भी बेचैनी बढ़ा दी है। फिल्म का पहला गाना मंगलवार को रिलीज हो रहा है और इस गाने की एक खास तस्वीर हम यहां अमर उजाला पाठकों के लिए ले आए हैं।
2 of 3
Tanhaji The Unsung Warrior
- फोटो : social media
अजय देवगन, सैफ अली खान और काजोल स्टारर फिल्म के इस गाने में फिल्म के दोनो हीरो का दिलचस्प मुकाबला दिखाया जाएगा। अनिल वर्मा के लिए इस भव्य गाने को मेहुल व्यास ने संगीतबद्ध भी किया है और गाया भी है। गणेश आचार्य के नृत्य निर्देशन में तैयार हुए इस गाने का नाम रखा गया है, शंकरा।
3 of 3
Tanhaji
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
फिल्म तानाजी द अनसंग वॉरियर के निर्देशक ओम राउत कहते हैं, “मराठाओं को इतिहास में अपने रूप बदलने की काबिलियत के लिए भी जाना जाता रहा है। फिल्म तानाजी द अनसंग वॉरियर का गाना शंकरा फिल्म की कहानी में एक ऐसे ही दिलचस्प मोड़ पर आता है जब तानाजी और उदयभान एक दूसरे के सामने आते हैं।” अगले साल 10 जनवरी को रिलीज होने जा रही ये थ्री डी फिल्म बतौर अभिनेता अजय देवगन की सौंवी फिल्म होगी। वह इस फिल्म के निर्माता भी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।