बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'भोला' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म में अजय बतौर लीड एक्टर बनकर दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे। इस फिल्म में एक बार फिर अजय के साथ तब्बू स्क्रीन साझा करते नजर आने वाली हैं। इस ऑन-स्क्रीन हिट जोड़ी को कुछ ही समय पहले फिल्म 'दृश्यम 2' में धमाल मचाते देखा गया था। आइए जानते हैं कि फिल्म पहले दिन कितनी कमाई करने में कामयाब होती है।
Bholaa BO Prediction: तब्बू संग पर्दे पर कमाल दिखाने को तैयार अजय देवगन, पहले दिन कितनी कमाई करेगी 'भोला'?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजय देवगन की फिल्म ‘भोला’ के बजट की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे लगभग 100 करोड़ रुपये में बनाया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि पहले दिन यह फिल्म करीब 10 से 12 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह फिल्म के लिए काफी अच्छी ओपनिंग मानी जाएगी। फिलहाल, बॉक्स ऑफिस पर ‘जॉन विक 4’ और ‘तू झूठी मैं मक्कार’ का दबदबा कायम है, लेकिन रानी की फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' और भीड़ भी दर्शकों के बीच देखी जा रही है।
Aishwarrya Khanna: पहली ही फिल्म से दक्षिण सिनेमा में छाईं ऐश्वर्या खन्ना, साझा किया अनुभव
इससे पहले अनुभव सिन्हा की फिल्म भीड़ और रानी की फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों का ठीक ठाक रिस्पॉन्स मिला था। वहीं, श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। श्रद्धा- रणबीर स्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने में कामयाब रही है। ऐसे में ‘भोला’ के सामने यह चैलेंज है कि क्या वह दर्शकों के दिल में अपनी जगह बना पाती है या नहीं।
Kangana Ranaut: प्रियंका चोपड़ा मामले में कंगना से पैपराजी ने नहीं पूछा सवाल, एक्ट्रेस ने कसा तंज
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अजय देवगन-तब्बू स्टारर 'भोला' के लिए एडवांस बुकिंग जारी है। इसकी टिकट तेजी से बिक रही है, जिसे देख ट्रेड एनालिसिस्ट इस बात का कयास लगा रहे हैं कि यह फिल्म अजय की ही पिछली सुपरहिट मूवी 'दृश्यम 2' का भी रिकॉर्ड तोड़ देगी। 'भोला' में अजय का अलग ही अंदाज होने वाला है, जिसकी झलकियां देखने के बाद फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Tiger VS Pathaan: स्पाई यूनिवर्स में होगी 'टाइगर वर्सेज पठान' की एंट्री, बड़े पर्दे पर भिड़ेंगे सलमान-शाहरुख
आपको बता दें कि 'भोला' फिल्म में तब्बू और अजय देवगन के अलावा अमला पॉल, दीपक डोबरियाल, संजय मिश्रा और गजराज राव जैसे सितारे मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह संयुक्त रूप से अजय देवगन एफफिल्म्स, रिलायंस एंटरटेनमेंट, टी-सीरीज फिल्म्स और ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स द्वारा निर्मित है।