बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन अपनी फिल्म भोला को लेकर लगातार चर्चा में रहे। बड़े बजट की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर यह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। अजय हर किरदार में बेहद आसानी से ढल जाते है, लेकिन क्या आपको पता है कि 31 साल के करियर में अजय ने ऐसी कई ऐसी फिल्मों में काम किया है, जो सुपरफ्लॉप रहीं। चलिए जानते हैं वे कौन-सी फिल्में थीं, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुईं।
Ajay Devgn: भोला से पहले अजय देवगन की ये फिल्में भी हो चुकीं फ्लॉप, अब किस 'मैदान' में दिखाएंगे 'दम'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रनवे 34
अजय देवगन की फिल्म रनवे 34 ने रिलीज से पहले दर्शकों के बीच काफी सुर्खियां बटोरी थीं। यह फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 32.96 करोड़ रुपये की कमाई की थी। यह अजय की करियर की सुपर फ्लॉप फिल्म साबित हुई।
Pushpa 2: 'पुष्पा 2' में क्या होगा खास? जानें इस बार किस किरदार में नजर आएंगे अल्लू अर्जुन
हिम्मतवाला
अभिनेता अजय देवगन की फिल्म हिम्मतवाला के गाने तो दर्शकों के बीच काफी चले, मगर अफसोस यह फिल्म ऑडियंस के दिलों में अपनी जगह बनाने में कामयाब नहीं रही। यह फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने कुल 47.45 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
Kangana Ranaut: 'चुपचाप सक्सेसफुल फिल्में दे रही हैं', कंगना ने यामी गौतम की तारीफ में पढ़े कसीदे
तेज
तेज अजय देवगन के करियर की सुपर फ्लॉप फिल्म साबित हुई थी। यह फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी। अच्छे खासे बजट में बनी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर महज 15.42 करोड़ रुपये की कमाई कर पाई थी।
Lock Upp Season 2: 'लॉक अप 2' में कंगना से भिड़ेंगी 'बिग बॉस' की यह धाकड़ खिलाड़ी, इस वजह से होती हैं ट्रोल
टूनपुर का सुपरहीरो
टूनपुर का सुपरहीरो फिल्म में अजय और काजोल की जोड़ी ने स्क्रीन पर एक साथ धमाल करने का प्रयास तो किया था, लेकिन ऑडियंस ने पॉजिटिव रिस्पॉन्स नहीं दिया। यह फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई थी। अजय देवगन की इस फिल्म ने कुल 3.55 करोड़ रुपये की कमाई की थी।