सब्सक्राइब करें

Ajay Devgn Birthday: स्टारडम में तीनों खान को टक्कर देते हैं अजय देवगन, इन अभिनेत्रियों संग हिट रही है जोड़ी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फैक अंसारी Updated Sat, 02 Apr 2022 08:45 AM IST
विज्ञापन
Ajay devgn birthday: runway 34 actor ajay devgn paired with these actresses which was liked by audience
अजय देवगन के साथ काम करने वाली अभिनेत्रियां - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म इंडस्ट्री के लिए कहा जाता है कि यहां तीनों खान (शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान) का दबदबा चलता है, लेकिन इनके बीच एक ऐसा भी एक्टर है जो अपनी अलग पहचान बना चुका है। उस एक्टर की फैन फॉलोइंग किसी भी मामले में तीनों खानों से कम नहीं है। हम बात कर रहे हैं इंडस्ट्री के टैलेंटेड एक्टर अजय देवगन की। अजय उन चुनिंदा कलाकारों में से एक हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बनाई है। उनका स्टारडम ऐसा है कि इंडस्ट्री की हर एक्ट्रेस उनके साथ काम करना चाहती है। आज हम आपको उन एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे जिनके साथ बड़े पर्दे पर अजय देवगन की जोड़ी काफी हिट रही।

Trending Videos
Ajay devgn birthday: runway 34 actor ajay devgn paired with these actresses which was liked by audience
अजय देवगन-काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

काजोल

काजोल अजय देवगन की पत्नी हैं। दोनों ने साल 1999 में शादी रचाई थी। रियल लाइफ में अजय और काजोल की जोड़ी तो हिट है ही रील लाइफ में दोनों को लोग काफी पसंद करते हैं। अजय ने कई हिट फिल्मों में काजोल के साथ काम किया है। इनमें इश्क, प्यार तो होना ही था, तान्हाजी द अनसंग वॉरियर शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajay devgn birthday: runway 34 actor ajay devgn paired with these actresses which was liked by audience
करीना कूपर - फोटो : सोशल मीडिया

करीना कपूर

करीना के साथ अजय की जोड़ी सबसे ज्यादा हिट साबित हुई है। दोनों ने एक साथ अब तक कई बड़ी हिट फिल्में दी हैं। गोलमाल रिटर्न्स, गोलमाल 3, सिंघम रिटर्न्स उनकी सुपरहिट फिल्में हैं। यह फिल्में अजय ही नहीं बल्कि करीना के करियर की भी बड़ी फिल्में हैं।

Ajay devgn birthday: runway 34 actor ajay devgn paired with these actresses which was liked by audience
श्रेया सरन - फोटो : सोशल मीडिया

श्रेया सरन

फिल्मों में अजय देवगन के साथ श्रेया सरीन की जोड़ी को भी काफी पसन्द किया गया है। दोनों को सबसे पहले एक साथ फिल्म दृश्यम में देखा गया था। यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आई थी। इसके बाद यह जोड़ी फिल्म रेड में नज़र आई। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म भी हिट साबित हुई थी।

विज्ञापन
Ajay devgn birthday: runway 34 actor ajay devgn paired with these actresses which was liked by audience
करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करिश्मा कपूर 

करीना से पहले अजय देवगन उनकी बहन करिश्मा कपूर के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। 90 के दशक में इस जोड़ी को लोग काफी पसंद करते थे। दोनों ने अपने करियर में जिगर, सुहाग, शक्तिमान और संग्राम जैसी फिल्मों में काम किया है।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed