फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'रेड' मारकर हिट हुए अजय देवगन परिवार समेत पहुंचे पेरिस, बेटे-बहू संग मनाया बर्थ डे

Tue, 03 Apr 2018 02:07 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 03 Apr 2018 02:07 PM IST
विज्ञापन
Ajay Devgn Celebrates Birthday With Family Alongwith Vatsal Seth And Ishita Dutta In Paris
Ajay Devgn

अजय देवगन इन दिनों अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। फिल्म 'रेड' की सफलता और अपना जन्मदिन  सेलिब्रेट करने के लिए वह पेरिस पहुंचे। इस दौरान उनकी मुलाकात अपने ऑनस्क्रीन बेेटे और एक्टर वत्सल सेठ से हुई जो अपनी पत्नी इशिता दत्ता के साथ इसी शहर में सैर-सपाटा करने आए हैं।

Ajay Devgn Celebrates Birthday With Family Alongwith Vatsal Seth And Ishita Dutta In Paris
Ajay Devgn

अजय देवगन ने बेटे युग के साथ अपनी दो तस्वीरें पोस्ट की हैं जिसे देख किसी को भी अपना बचपन याद आ जाएगा। अजय देवगन की पहली तस्वीर में युग उदास नजर आ रहे हैं और 'रेड' एक्टर उन्हें मनाने की कोशिश करते दिख रहे हैं।

Ajay Devgn Celebrates Birthday With Family Alongwith Vatsal Seth And Ishita Dutta In Paris
Ajay Devgn Son

वहीं, दूसरी तस्वीर में युग बेहद खुश नजर आ रहे हैं क्योंकि उनके हाथ में कैंडी और चॉकलेट से भरा एक थैला है। अजय देवगन ने इस तस्वीर पर कैप्शन दिया-'पहले और बाद में'। अजय देवगन की बेटी न्यासा सिंगापुर में पढ़ाई कर रही हैं। जैसे ही बिटिया की छुट्टियां हुईं, काजोल के साथ मिलकर अजय ने फॉरेन ट्रिप प्लान कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajay Devgn Celebrates Birthday With Family Alongwith Vatsal Seth And Ishita Dutta In Paris
Vatsal Seth

वहीं, बॉलीवुड और टीवी एक्टर वत्सल सेठ भी अपनी एक्ट्रेस पत्नी इशिता दत्ता के साथ पेरिस में क्वॉलिटी टाइम बिता रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी इस ट्रिप की तस्वीरें सामने आई हैं। एक फोटो में वह एफिल टावर के पास पत्नी को गोद में लेकर किस करते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Ajay Devgn Celebrates Birthday With Family Alongwith Vatsal Seth And Ishita Dutta In Paris
Vatsal Seth

वत्सल सेठ ने पिछले साल नवंबर में इशिता दत्त से शादी की थी। हनीमून के लिए दोनों सिंगापुर गए जहां उन्होंने चार दिन बिताया।शादी के चार महीने बाद दोनों दूसरे हनीमून के लिए पेरिस गए। वत्सल और इशिता ने टीवी सीरियल 'रिश्तों का सौदागर: बाजीगर' में साथ काम किया है। हाल ही में वत्सल का टीवी शो 'हासिल' ऑफ एयर हुआ है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed