{"_id":"5e1623728ebc3e87ad58b4a0","slug":"ajay-devgn-clarifies-he-is-not-going-to-take-retirement-from-acting-career","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजय देवगन की सफाई, अभिनय से नहीं ले रहा संन्यास, मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अजय देवगन की सफाई, अभिनय से नहीं ले रहा संन्यास, मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 09 Jan 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
1 of 3
अजय देवगन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म तानाजी द अनसंग वॉरियर के प्रचार के दौरान निर्माता-अभिनेता अजय देवगन के एक बयान ने फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा रखी है। कुछ अखबारों और वेबसाइट्स पर इस तरह की बातें सामने आई हैं कि अजय आगे चलकर अभिनय को छोड़कर पूरी तरह फिल्म निर्माण पर ही ध्यान देने वाले हैं। अजय के इस कथित बयान के बाद अजय देवगन के पास फिल्म इंडस्ट्री के तमाम निर्माताओं के फोन आने शुरू हो गए और उनको लेकर फिल्मों की योजना बना रहे निर्देशक भी काफी सशंकित दिखे। हालांकि, अजय देवगन ने खुद ही इस मामले में स्थिति साफ कर दी है।
2 of 3
अजय देवगन ने मंगलवार को अमर उजाला के संपादकों के साथ एक खास कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसी दौरान उनसे ये सवाल पूछा गया कि क्या वह वाकई में निकट भविष्य में अभिनय छोड़कर पूरी तरह फिल्म निर्माण पर अपना ध्यान केंद्रित करने वाले हैं? इस सवाल के जवाब में अजय देवगन कहते हैं, 'लगता है मेरी बात को बिना पूरी तरह समझे प्रकाशित कर दिया गया है। मैंने कभी ये नहीं कहा कि मैं अभिनय छोड़ने वाला हूं। ये मेरी बात को गलत तरीके से प्रकाशित करने का मामला है।'
3 of 3
अजय देवगन फिल्म तानाजी के बाद फिल्म भुज – द प्राइड ऑफ इंडिया, सूर्यवंशी और मैदान में दिखेंगे। इसके अलावा वह इसी साल निर्दशक नीरज पांडे की बहुप्रतीक्षित फिल्म चाणक्य की शूटिंग भी सितंबर से शुरू करने वाले हैं। फिल्म में वह चाणक्य के चिरपरिचित अंदाज में ही दिखेंगे यानी सफाचट सिर और पीछे लंबी चोटी। अजय देवगन ने ये भी कहा कि उन्हें डिजिटल मीडिया में भी काम करने से परहेज नहीं है। उनका प्रोडक्शन हाउस कुछ वेब सीरीज पर काम कर रहा है और अगर किसी कहानी की जरूरत हुई तो वह खुद भी वेब सीरीज में काम करने से हिचकेंगे नहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।