{"_id":"5e16212c8ebc3e879f4a9cc2","slug":"shahid-kapoor-did-shooting-of-the-film-jersey-even-in-two-degree-temperature","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दो डिग्री तापमान में भी शूटिंग करते रहे शाहिद, जर्सी के निर्माता निर्देशक ने किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दो डिग्री तापमान में भी शूटिंग करते रहे शाहिद, जर्सी के निर्माता निर्देशक ने किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 09 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
शाहिद कपूर
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिछले साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म कबीर सिंह के बाद अभिनेता शाहिद कपूर की अगली फिल्म जर्सी की शूटिंग पूरी हो गई है। शाहिद कपूर ने इस फिल्म का बड़ा हिस्सा चंडीगढ़ की हाड़ कंपा देने वाली सर्दी में शूट किया है। इस दौरान तमाम मौके ऐसे आए जब फिल्म की यूनिट को लगा कि शूटिंग करना मुमकिन नहीं है लेकिन अपनी धुन के पक्के शाहिद ने बिना ठंड की परवाह किए अपना काम जारी रखा।
2 of 4
जर्सी के कलाकारों और क्रू मेंबर्स ने फिल्म जर्सी की चंडीगढ़ में नॉन स्टॉप शूटिंग की है। ये सीजन चंडीगढ़ का अब तक का सबसे ठंडा सीजन कहा जा रहा है। ऐसे में शाहिद कपूर ने न सिर्फ अपने शॉट्स बेहतरीन ढंग से दिए बल्कि कड़कती ठंड में बिना किसी शिकायत के आउटडोर शूट पूरा करके एक उदाहरण प्रस्तुत किया।
3 of 4
फिल्म जर्सी के निर्देशक गौतम तिन्ननुरी कहते हैं, 'शाहिद बेहद ही प्रोफेशनल हैं। भारत में सर्दियों के दौरान अधिकतर सितारे गर्म जगहों पर शूटिंग करना पसंद करते हैं। लेकिन, हमें फिल्म के लिए भारत की सर्दी ही चाहिए थी और फिल्म की जरूरत के हिसाब से शूटिंग करके शाहिद ने हम सबको चौंका दिया। इतनी भीषण ठंड में भी वह आखिर तक आउटडोर लोकेशंस पर डटे रहे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
शूटिंग के लम्हे याद करते हुए फिल्म के निर्माता अमन गिल बताते हैं, 'रात में जब तापमान दो डिग्री तक पहुंच जाता था, शाहिद उस वक्त भी पूरी तरह अपने किरदार में खोए रहते थे। उन्होंने न खुद को और न ही यूनिट को ठंड की वजह से प्रभावित होने दिया। एक पेशवर अभिनेता के नाते उन्हें इस बात का महत्व पता था कि दिए हुए समय में शूट पूरा करना जरूरी है और उन्होंने ऐसा ही किया।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।