फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देश के माहौल को देखकर दीपिका को हुआ 'दर्द', JNU छात्रों के प्रदर्शन में शामिल होने का ऐसे मिला फायदा

Wed, 08 Jan 2020 09:54 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 08 Jan 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Chhapaak actress Deepika Padukone followers increase after said What I am seeing today pains me
जेएनयू में दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म छपाक का जोर-शोर से प्रोमोशन कर रही हैं। फिल्म के प्रोमोशन के बीच मंगलवार रात को अभिनेत्री दीपिका पादुकोण दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) कैंपस में पहुंची। यहां उन्होंने कैंपस में छात्रों और शिक्षकों के साथ हुई हिंसा की आलोचना की। विश्वविद्यालय में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी छात्रों के समर्थन में पहुंची। जेएनयू में जाने के बाद अब दीपिका ने देश में इन दिनों चल रहे माहौल को लेकर बड़ी बात बोली है। 

Chhapaak actress Deepika Padukone followers increase after said What I am seeing today pains me
दीपिका पादुकोण - फोटो : Social Media

जेएनयू में हिंसा के बाद दीपिका पादुकोण ने टीवी न्यूज चैनल आज तक से बात की। इस दौरान उनसे देशभर और विश्वविद्यालयों में चल रहे सरकार विरोधी प्रदर्शन और मौहल पर सवाल किए। इन सवालों के जवाब में दीपिका ने कहा, 'मुझे लगता है कि इस बारे में मुझे जो कहना था वो मैंने दो साल पहले ही कह दिया था जब पद्मावत रिलीज हो रही थी। अब जो मैं देख रही हूं मुझे बहुत दर्द होता है और दर्द इसलिए क्योंकि ये कभी सामन्य नहीं होगा। कोई भी कुछ भी कह सकता है और वो इससे भाग सकते हैं। मुझे डर और दुख होता है जो हमारे देश की एक बुनियाद है उसमें ये सब जरूर नहीं।'

Chhapaak actress Deepika Padukone followers increase after said What I am seeing today pains me
जेएनयू पहुंची दीपिका - फोटो : अमर उजाला

गौतलब है कि जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में हुई हिंसा के बाद देशभर में प्रदर्शन हो रहा है। वहीं छात्रों और शिक्षकों के साथ हुई इस घटना की कई फिल्मी सितारों ने आलोचना की है। सोशल मीडिया के अलावा बहुत सी फिल्मी हस्तियों ने जेएनयू हिंसा के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन में हिस्सा लेकर इस घटना पर विरोध जताया है। वहीं मंगलवार रात को अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी दिल्ली स्थित जेएनयू कैंपस में पहुंची और इस हिंसा की आलोचना की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chhapaak actress Deepika Padukone followers increase after said What I am seeing today pains me
दीपिका पादुकोण - फोटो : Social Media

विश्वविद्यालय में फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी छात्रों के समर्थन में पहुंची। इस दौरान जेएनयू के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार भी मौजूद रहे। जेएनयू छात्रों ने दीपिका पादुकोण के सामने आजादी के नारे लगाए। कन्हैया कुमार ने भी खूब नारेबाजी की। दीपिका पादुकोण कुछ देर जेएनयू में रुकने के बाद वहां से चली गईं। हालांकि उन्होंने छात्रों को भी संबोधित नहीं किया। हैरान करने वाली बात ये है कि जेएनयू प्रदर्शन का हिस्सा बनने के बाद सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण के फॉलोअर्स की संख्या में बड़ा उछाल आया है।

विज्ञापन
Chhapaak actress Deepika Padukone followers increase after said What I am seeing today pains me
deepika padukone jnu violence - फोटो : अमर उजाला

socialblade.com के मुताबिक, मंगलवार रात 12 बजे तक सोशल मीडिया (ट्विटर) पर दीपिका के फॉलोअर्स की संख्या 26,724,991 थी तो वहीं बुधवार शाम 5 बजे तक यह बढ़कर 26,758,604 पहुंच गई। यानी कि 17 घंटे में दीपिका के 33,633 फॉलोअर्स बढ़े गए हैं। जबकि मंगलवार तक पिछले 7 दिन के उनके फॉलोअर्स का औसत लगभग 3655 प्रतिदिन था। आपको बता दें दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

पढ़ें: सुर्खियों में 'एयरटेल 4 जी गर्ल', इस बॉलीवुड सेलेब के साथ जुड़ रहा है नाम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed