फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉक्स ऑफिस पर मजबूती के साथ टिकी है 'रेड', जानें 6ठें दिन कितनी रही फिल्म की कमाई

Fri, 23 Mar 2018 05:49 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 23 Mar 2018 05:49 AM IST
विज्ञापन
ajay devgn film raid 6th day box office collection earn 58 crore
Raid

अजय देवगन की फिल्म ‘रेड’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वीकेंड पर अच्छी कमाई करने के साथ अब वीक डेज में भी फिल्म मजबूती के साथ टिकी हुई है। फिल्म की रिलीज को 6 दिन हो चुके हैं और पहले ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। आगे की स्लाइड में जानें 6ठें दिन फिल्म का कलेक्शन क्या रहा।

ajay devgn film raid 6th day box office collection earn 58 crore
Raid

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म ने शुक्रवार को 10.04 करोड़, शनिवार को 13.86 करोड़, रविवार को 17.11 करोड़, सोमवार को 6.26 करोड़, मंगलवार को 5.76 करोड़ और बुधवार को 5.36 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म ने कुल 58.39 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
 



 

ajay devgn film raid 6th day box office collection earn 58 crore
Raid

फिल्म का कुल बजट 70 करोड़ रुपए है। बता दें कि यह साल की दूसरी हाईएस्ट ओपनर फिल्म है। 'रेड' को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स ने भी सराहा है। अजय देवगन के दमदार अभिनय की भी तारीफ बनती है जो केवल आंखों से सारा एक्शन कर जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
ajay devgn film raid 6th day box office collection earn 58 crore
Raid

फिल्म में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट रेड डालता है। इसे सबसे लंबी चलने वाली रेड भी कहा जाता है। भारत में फिल्म 3400 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। वहीं विदेश में 369 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है। फिल्म के सैटेलाइट राइट्स 50 करोड़ में बिके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed