फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सैफ से झगड़े पर अजय देवगन का बड़ा बयान, बोले- 'उसकी टांगे तोड़ दी वो अब चल भी नहीं पा रहा'

Tue, 03 Mar 2020 09:50 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 03 Mar 2020 09:50 PM IST
विज्ञापन
Ajay Devgn first reaction on fight with Saif Ali Khan over Tanhaji The Unsung Warrior film
Ajay Devgn and Saif Ali Khan - फोटो : file photo

मल्टीस्टारर फिल्म 'सूर्यवंशी' (Sooryavanshi) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर की लॉन्चिंग के दौरान फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद थी। इस दौरान अजय देवगन (Ajay Devgn) से एक पत्रकार ने सैफ अली खान से जुड़ा सवाल पूछा। ये सवाल अजय और सैफ की खटपट से जुड़ा था। इस सवाल के जवाब में अजय ने ऐसी बात कह दी जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। 

Ajay Devgn first reaction on fight with Saif Ali Khan over Tanhaji The Unsung Warrior film
सूर्यवंशी की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, 'तानाजी...' के बाद सैफ अली खान ने फिल्म की कहानी को लेकर अपनी नाखुशी जताई थी। इसे लेकर ऐसी चर्चा शुरू हो गई थी कि अजय और सैफ के बीच खटपट हो गई है। इसे लेकर पूछे गए सवाल पर अजय ने कहा कि 'मैं उसके घर गया था और मैंने उसे बहुत मारा। टांगे भी तोड़ दी इसलिए वो अब चल भी नहीं पा रहा। ये सब जो खबरें आपको मिलती हैं उसके बारे में मैं क्या कहूं।' इसके बाद अभिनेता ने कहा- 'ऐसा कुछ भी नहीं है और उन दोनों के ही रिश्ते एकदम सही है। ना जाने लोगों को ऐसी खबरें कहां से मिल रही हैं। लेकिन इसका कोई भी आधार नहीं है।'

 

Ajay Devgn first reaction on fight with Saif Ali Khan over Tanhaji The Unsung Warrior film
Saif Ali Khan - फोटो : Social Media

सैफ अली खान ने इंटरव्यू में कहा था- 'तानाजी में इतिहास की गलत व्याख्या की गई है। किसी भी फिल्म की व्यावसायिक सफलता में इतिहास की गलत व्याख्या को उपकरण के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। ये सही बात है कि इसकी पॉलिटिक्स का तथ्यों से कोई मेल नहीं है। इसे लेकर मैं केवल एक अभिनेता के तौर पर ही सहमत नहीं हूं बल्कि एक भारतीय के तौर पर भी नहीं हूं। मैंने ऐसी राजनीति पर पहले भी सवाल खड़े किए हैं। शायद मैं अगली बार से ऐसी कहानियों को लेकर सतर्क रहूं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajay Devgn first reaction on fight with Saif Ali Khan over Tanhaji The Unsung Warrior film
Tanhaji The Unsung Warrior - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

सैफ को इस बयान के बाद ट्रोल भी किया गया था। एक यूजर ने लिखा था- 'मुझे यकीन है कि इतिहास पढ़ने वाले सैफ अली खान ने तैमूर के बारे में कभी नहीं सुना या पढ़ा होगा, जो एक तुर्क-मंगोल विजेता है जिसने 1400 के आस-पास की अवधि में एशिया में बहुत तबाही मचाई थी। वरना वो अपने बेटे का नाम तैमूर कभी नहीं रखते।'

विज्ञापन
Ajay Devgn first reaction on fight with Saif Ali Khan over Tanhaji The Unsung Warrior film
अजय देवगन, ओम राउत और काजोल - फोटो : अमर उजाला

'तानाजी' फिल्म को रिलीज हुए 50 दिन हो चुके हैं। ये फिल्म अभी तक कुल 278 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। ये फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया था। फिल्म में काजोल ने अजय देवगन की पत्नी का किरदार निभाया था। 

तापसी पन्नू की 'थप्पड़' ने दर्शकों को किया प्रभावित, जानिए चार दिन में कितना रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed