फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सूर्यवंशी ट्रेलर लॉन्च इवेंट में लेट होने पर पत्नी पर लगाया था रणवीर ने आरोप, अब दीपिका का आया जवाब

Tue, 03 Mar 2020 07:57 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 03 Mar 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
Deepika padukone reaction as Ranveer blamed her for being Late at Sooryavanshi Trailer Launch Event
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपनी एक्टिंग के लिए तो जाने ही जाते हैं। साथ ही साथ वो अपने मस्त मौला अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। रणवीर अक्सर कई मौकों पर अपने मस्तीभरे अंदाज से महफिल लूट लेते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ था फिल्म 'सूर्यवंशी' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान। इस इवेंट में रणवीर देरी से पहुंचे थे। इवेंट में देरी से पहुंचने का कारण रणवीर ने पत्नी दीपिका को बताया था। रणवीर के इस आरोप पर अब दीपिका ने पति को जवाब दिया है।

Deepika padukone reaction as Ranveer blamed her for being Late at Sooryavanshi Trailer Launch Event
सूर्यवंशी ट्रेलर इवेंट में रणवीर की मस्ती - फोटो : सोशल मीडिया

बीते दिन अभिनेता रणवीर सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में रणवीर अक्षय कुमार, रोहित शेट्टी और अजय देवगन के पैर छूते हुए दिखाई दिए थे। इसके पीछे वजह थी रणवीर का ट्रेलर लॉन्चिंग के दौरान 40 मिनट देरी से पहुंचना। वीडियो में अक्षय कुमार कहते हैं कि ये ऐसा पहला जूनियर एक्टर है, जिसने चार- चार सीनियर एक्टर को चालीस मिनट तक का इंतजार करवाया है। इसके जवाब में रणवीर मेट्रो का बहाना बनाते हैं तो कभी पत्नी दीपिका पादुकोण का नाम लेते हैं। 

View this post on Instagram

#ranveersingh gets punishment from Discipline King #akshaykumar who calls press at six in the morning for interviews 😜🙈 #viralbhayani @viralbhayani

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

Deepika padukone reaction as Ranveer blamed her for being Late at Sooryavanshi Trailer Launch Event
deepika padukone - फोटो : instagram

अब दीपिका ने अपना नाम घसीटे जाने को लेकर रणवीर को जवाब दिया है। रणवीर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक फैन पेज पर इस वीडियो के अपलोड होने पर दीपिका ने इस वीडियो पर कमेंट किया है। दीपिका ने अपने कमेंट में लिखा, 'बीवी टाउन में रहती है, पर टाइम पे पहुंच जाती हैं।' दीपिका का ये कमेंट काफी चर्चा में आ गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika padukone reaction as Ranveer blamed her for being Late at Sooryavanshi Trailer Launch Event
सूर्यवंशी की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि 'सूर्यवंशी' में अभिनेता रणवीर सिंह और अजय देवगन कैमियो करने जा रहे हैं। फिल्म में मुख्य किरदार अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री कटरीना कैफ नजर हैं। फिल्म 24 मार्च को रिलीज होने जा रही है। फिल्म का ट्रेलर बीते दिन लॉन्च किया गया है। जो दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है।

विज्ञापन
Deepika padukone reaction as Ranveer blamed her for being Late at Sooryavanshi Trailer Launch Event
deepika ranveer - फोटो : social media

बात करें दीपिका और रणवीर के फिल्मी करियर की तो दोनों फिल्म '83' में एक साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के जरिए दोनों शादी के बाद पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। दोनों की जोड़ी दर्शकों को पहले से ही बेहद पसंद है। फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव का रोल निभा रहे हैं तो वहीं दीपिका उनकी पत्नी रोमी  का किरदार निभा रही हैं।

पढ़ें: काजोल ने शाहरुख खान के साथ काम करने से किया इनकार? जानें इस खबर की सच्चाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed