फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजय की 'अनसंग वॉरियर' की सूची में जुड़ा एक और नाम, बहराइच के इस योद्धा पर बनाएंगे अगली फिल्म

Wed, 25 Dec 2019 03:26 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Wed, 25 Dec 2019 03:26 PM IST
विज्ञापन
Ajay Devgn is ready with next story in warrior franchise After Tanhaji The Unsung Warrior
Ajay Devgn - फोटो : Social Media

हिंदी सिनेमा के मेगा स्टार अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी : द अनसंग वारियर' अगले साल 10 जनवरी को रिलीज होने वाली है। वह इस फिल्म की सफलता को लेकर इतने आत्मविश्वास से भरे हुए हैं कि उन्होंने इसी सीरीज की अपनी अगली फिल्म के बारे में भी बता दिया है।

Ajay Devgn is ready with next story in warrior franchise After Tanhaji The Unsung Warrior
Ajay Devgn - फोटो : Social Media

अजय देवगन बताते हैं कि उनकी अगली फिल्म सैयद सालार मसूद गाजी को पराजित करने वाले बहराइच के राजा सुहेलदेव को केंद्र में रखकर बनाई जाएगी। वह बताते हैं, 'हमने कई कहानियों को ध्यान में रखा हुआ है। लेकिन अगली फिल्म राजा सुहेलदेव सिंह पर आधारित होगी, जिन्होंने 11 वीं शताब्दी में बहराइच (आज उत्तर प्रदेश में) में गजनी के सेनापति महमूद को हराया था। गजनी ने सोमनाथ मंदिर को ढहा दिया था। उसकी सेना को परास्त करके राजा सुहेलदेव सिंह ने उस मंदिर का पुनर्निर्माण कराया। यह फिल्म अमीश त्रिपाठी की किताब पर आधारित होगी, जिस पर वह अभी काम कर रहे हैं। हमने मुलाकात करके फिल्म के स्वरुप पर चर्चा की है।'

Ajay Devgn is ready with next story in warrior franchise After Tanhaji The Unsung Warrior
Ajay Devgn - फोटो : amar ujala mumbai

इससे पहले फिल्म सिंघम के अभिनेता ने बताया कि उन्होंने अपने इतिहास के कई अनसुने और अनजाने योद्धाओं पर फिल्मों की एक सीरीज बनाने का फैसला किया है। वह बताते हैं, 'तानाजी मालुसरे की कहानी के साथ निर्देशक ओम राउत मेरे पास आए थे। इस कहानी से यह फ्रेंचाइजी की शुरुआत करना हमारे लिए बहुत शानदार रहा है। आगे का विचार यही है कि हम हर योद्धा की कहानी लें और न केवल देश के उस राज्य में जिससे वह आते हैं, बल्कि पूरी दुनिया भर में उनकी कहानी को लोगों तक पहुंचाएं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajay Devgn is ready with next story in warrior franchise After Tanhaji The Unsung Warrior
अजय देवगन और काजोल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिलहाल अजय देवगन अपनी फिल्म 'तानाजी : द अनसंग वारियर' को लेकर बहुत उत्साहित हैं। उसके लिए वह बड़े ही जोर-शोर से प्रचार-प्रसार में लगे हुए हैं। इस फिल्म में उनकी पत्नी काजोल तानाजी की पत्नी सावित्रीबाई मालुसरे का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में सैफ अली खान भी मुख्य किरदार निभा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed