फिल्म जगत में नए कलाकार एक अच्छी शुरुआत पाने को बेकरार रहते हैं। लेकिन कई बार जबरदस्त शुरुआत पाने के बावजूद कलाकारों का करियर ग्राफ नीचे जाने लगता है। ऐसा ही कुछ अभिनेत्री फातिमा सना शेख के साथ भी हुआ। बाल कलाकार के तौर पर करियर की शुरुआत करने वाली फातिमा ने साल 2016 में आमिर खान की फिल्म 'दगंल' से हिंदी फिल्म जगत में अपनी जबरदस्त दस्तक दर्ज कराई थी हालांकि इसके बाद उनके हाथ कोई हिट फिल्म नहीं लगी। हालांकि अब लगता है कि आने वाले साल में फातिमा की किस्मत चमकने वाली है। 2020 में वह तीन बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं। यह तीनों ही फिल्में फातिमा करियर को फिर से ट्रेक पर ला सकती हैं।
2020 में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं फातिमा, इन तीन फिल्मों से देंगी बॉक्स ऑफिस पर दस्तक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुराग बासु की फिल्म
फातिमा सना शेख, अभिनेता राजकुमार रॉव के अपोजिट अनुराग बासु की फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग अगले साल से शुरू होगी। फिल्म के नाम से लेकर दूसरी अहम जानकारी अभी सामने नहीं आई है लेकिन फिल्म में राजकुमार रॉव और अनुराग बासु की मौजूदगी फिल्म के सफल होने के संभावना को और भी मजबूत कर देता है।
भूत पुलिस
इस फिल्म में फातिमा हॉरर कॉमेडी जॉनर में अपनी किस्मत आजमाती हुईं दिखेंगी। फिल्म में उनके अलावा सैफ अली खान और अली फजल मुख्य किरदार में नजर आएंगे। फिल्म पवन कृपलानी द्वारा लिखित और निर्देशित है। जिसका निर्माण फॉक्स स्टार स्टूडियो के बैनर तले किया जाएगा। 'भूत पुलिस' अगले साल बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी।
सूरज पे मंगल भारी
बीते दिनों अभिषेक शर्मा की फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' की घोषणा की गई है। इस फिल्म में फातिमा सना शेख के अलावा मनोज बाजपेयी और दिलजीत दोसांझ अहम किरदार में नजर आएंगे। जी स्टूडियो द्वारा निर्मित इस फिल्म की शूटिंग 6 जनवरी 2020 से शुरू होगी। इस फिल्म को अगले साल के अंत तक रिलीज किया जा सकता है। यह एक पारिवारिक कॉमेडी फिल्म है जिसकी कहानी 1990 के दशक पर आधारित है जब सोशल मीडिया और मोबाइल फोन नहीं होते थे।
View this post on Instagram
The team of #surajpemangalbhari
A post shared by Fatima Sana Shaikh (@fatimasanashaikh) on
गौरतलब है कि 'दगंल' में फातिमा द्वारा निभाए गीता फोगाट के किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। हालांकि उसके बाद उन्होंने अगले तीन साल में मात्र एक फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। फिल्म में आमिर खान, कटरीना कैफ और अमिताभ बच्चन भी मुख्य किरदार में थे।
पढ़ें: जानें क्यों सलमान खान ने बदला अपना बर्थडे प्लान, शाहरुख सहित ये सितारे होंगे जश्न में शामिल