अजय देवगन और काजोल सिनेमा के पावर कपल्स में शुमार होते हैं। दोनों की जोड़ी दर्शकों को खूब भाती है। रील हो या फिर रियल लाइफ, दोनों साथ में हमेशा ही अच्छे लगते हैं। अजय और काजोल ने यूं तो कई फिल्मों में काम किया है। लेकिन एक ऐसी फिल्म भी है जो इन दोनों के प्यार की गवाही देती है।
अजय देवगन- काजोल की रील और रियल लाइफ को हुए 22 साल, सोशल मीडिया पर कहा- 'प्यार तो होना ही था'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये फिल्म है 'प्यार तो होना ही था'। फिल्म प्यार तो होना ही था को रिलीज हुए पूरे 22 साल हो गए हैं। ये फिल्म अजय और काजोल के लिए भी बेहद खास है क्योंकि फिल्म के साथ ही इन दोनों की जोड़ी को भी 22 साल पूरे हो चुके हैं। 22 साल पहले फरवरी में अजय और काजोल की शादी हुई थी।
इस फिल्म के 22 साल पूरे होने पर अभिनेता अजय देवगन ने भी फिल्म को अपने लिए खास बताया है। फिल्म से जुड़ा एक वीडियो अजय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। इस वीडियो के साथ कैप्शन में अजय ने लिखा है, 'रील और रियल जिंदगी के भी 22 साल। प्यार तो होना ही था।'
22 years in real and reel.
Pyaar To Hona Hi Tha 🌹🌹🌹🌹@itsKajolD pic.twitter.com/TKmVfRiU8h
अजय देवगन और काजोल अभिनीत फिल्म 'प्यार तो होना ही था' साल 1998 में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी अंग्रेजी फिल्म 'द फ्रेंच किस' पर आधारित थी। फिल्म में अजय के किरदार का नाम शेखर रहता है और काजोल के किरदार का नाम संजना। इस फिल्म के सभी गाने खूब पसंद किए गए थे। आज भी ये गाने लोगों की जुबान पर हैं।
गौरतलब है कि अजय देवगन और काजोल ने इसके अलावा भी कई और फिल्मों में काम किया है। पहली ही फिल्म से दोनों की जोड़ी दर्शकों को भा गई थी। इसके बाद अजय और काजोल इश्क, राजू चाचा जैसी कई फिल्मों में भी नजर आए। आखिरी बार दोनों की जोड़ी फिल्म 'तानाजी' में देखने को मिली थी।
पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में सुब्रमण्यम स्वामी ने लिखा पीएम को पत्र, सीबीआई जांच की कर रहे हैं मांग