{"_id":"671e5f232162d4725b0a5bb0","slug":"ajay-devgn-movie-naam-with-anees-bazmee-releases-20-years-aftter-completion-bhool-bhulaiyaa-3-singham-again-2024-10-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Anees Bazmee: अनीस बज्मी के ब्रांड की किसने निकाली हवा, ‘भूल भुलैया 3’ को छोड़ लोग कर रहे फिल्म ‘नाम’ की चर्चा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Anees Bazmee: अनीस बज्मी के ब्रांड की किसने निकाली हवा, ‘भूल भुलैया 3’ को छोड़ लोग कर रहे फिल्म ‘नाम’ की चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Mon, 28 Oct 2024 11:46 AM IST
सार
'भूल भुलैया 3' का मुकाबला ‘सिंघम अगेन’ से है। वहीं, इस मुकाबले में एक पैदल चाल चल दी गई है फिल्म ‘नाम’ की। अनीस बज्मी की अजय देवगन के साथ ये तीसरी फिल्म है।
विज्ञापन
1 of 5
'भूल भुलैया 3'-'नाम'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हिंदी सिनेमा में ऐसा शह और मात का खेल हाल के दिनों पहले कभी नहीं खेला गया। अजय देवगन के दुलारे निर्देशक रहे अनीस बज्मी के करियर की संजीवनी बनी फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ की सीक्वल इस हफ्ते रिलीज होने जा रही है। मुकाबला अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ से है। और, इस मुकाबले में एक पैदल चाल चल दी गई है फिल्म ‘नाम’ की। अनीस बज्मी की अजय देवगन के साथ ये तीसरी फिल्म है और कम लोगों की पता है कि ये फिल्म बीते 20 साल से रिलीज की राह तकती रही है।
2 of 5
अजय देवगन-अनीस बज्मी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शनिवार को फिल्म ‘नाम’ की रिलीज डेट का एलान हुआ तो तमाम फिल्म पत्रकारों ने इसे अजय देवगन और अनीस बज्मी की कोई नई फिल्म समझकर ही खबरें बनाईं। लेकिन, इस पूरे प्लान की असली खबर रविवार को निकलनी शुरू हुई है। बताते हैं कि अनीस बज्मी और अजय देवगन की इस डिब्बा बंद फिल्म को खास तौर से गोदाम से निकाला गया है। इसके प्रिंट वगैरह तलाशे गए हैं और इनका डिजिटलीकरण भी बहुत गोपनीय तरीके से कराने की प्लानिंग की गई है।
3 of 5
'प्यार तो होना ही था'-अनीस बज्मी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जब से अजय देवगन की अनीस बज्मी निर्देशित फिल्म ‘नाम’ का नाम सोशल मीडिया पर उछला है, लोग इसी की बात कर रहे हैं। इस चक्कर में अनीस की ताजा ताजा बनी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ को लोग किनारे कर इसी खबर के मजे ले रहे हैं। बताते हैं कि इस पूरी कवायद के पीछे इरादा भी यही था। अनीज बज्मी ने अजय देवगन के साथ अतीत में ‘प्यार तो होना ही था’ और ‘दीवानगी’ जैसी फिल्में बनाई हैं। दोनों फिल्में हिट रहीं तो अजय की उनके साथ फिल्म शुरू हुई ‘बेनाम’। फिल्म कोई 20 साल पहले बनकर तैयार भी हो गई लेकिन फिल्म की रिलीज करीब आते आते इसका आकर्षण जाता रहा और फिल्म किसी न किसी वजह से बार बार आगे खिसकती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
'फूल और कांटे'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘बेनाम’ का ही नाम बदलकर बाद में ‘नाम’ कर दिया गया। और, अब ये फिल्म उसी तारीख 22 नवंबर को रिलीज होने जा रही है, जिस दिन 33 साल पहले अजय देवगन की पहली फिल्म ‘फूल और कांटे’ रिलीज हुई थी। गौरतलब यहां ये भी है कि फिल्म ‘बेनाम’ की शूटिंग साल 2004 में हो चुकी है और तभी से इसकी रिलीज अटकी रही है। फिल्म की हीरोइन समीरा रेड्डी हैं और इसमें भूमिका चावला की भी अहम भूमिका बताई जा रही है। फिल्म का संगीत हिमेश रेशमिया ने तैयार किया है। ये फिल्म सबसे पहले साल 2013 में सुर्खियों में आई थी, जब अजय देवगन से इस फिल्म की रिलीज में मदद करने की गुहार इसके निर्माताओं ने लगाई थी।
विज्ञापन
5 of 5
अनीस बज्मी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘नाम’ के निर्माता वही दिनेश पटेल हैं जिन्होंने अजय देवगन को लेकर उनकी पहली फिल्म ‘फूल और कांटे’ साल 1991 में बनाई थी। अनीस बज्मी की ये दूसरी फिल्म है जिसकी रिलीज सालों से अटकी रही है। इसके पहले कोरोना संक्रमण काल के शुरूआती दौर में जब फिल्मे सीधे ओटीटी पर रिलीज होने लगी थीं, तो अनीस बज्मी की फिल्म ‘माई लाइफ’ सीधे सैटेलाइट टेलीविजन चैनल पर रिलीज हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।