{"_id":"5e31340b8ebc3e68105cdff3","slug":"ajay-devgn-nora-fatehi-starrer-film-bhuj-pride-of-india-shooting-starts-in-bhopal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'भुज' के लिए भोपाल में लाए पाक, 1971 के तनाव को जिंदा करने की तैयारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'भुज' के लिए भोपाल में लाए पाक, 1971 के तनाव को जिंदा करने की तैयारी
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Wed, 29 Jan 2020 01:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
भुज
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा के मेगा स्टार अजय देवगन की आगामी फिल्म 'भुज : प्राइड ऑफ इंडिया' की कहानी 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान गुजरात के भुज में बने भारतीय सेना के अड्डे से हुई कार्रवाई पर आधारित है। दोनों देशों के बीच के तनावपूर्ण रिश्तों को मद्देनजर रखते हुए फिल्म की शूटिंग को असली जगह पर करना नामुमकिन था, इसलिए पाकिस्तान की 1971 की स्थिति को फिर से जिंदा करने के लिए निर्माताओं ने भोपाल में सेट बनाया है।
2 of 5
nora fatehi
फिल्म में युवा अभिनेत्री नोरा फतेही एक भारतीय जासूस का किरदार निभा रही हैं, जिन्होंने अपने हिस्से की शूटिंग शुरू कर दी है। निर्माताओं के करीबी एक सूत्र ने बताया, 'इस फिल्म में नोरा फतेही एक हिंदुस्तानी जासूस का किरदार निभा रही हैं, और उन्होंने अपने हिस्से की शूटिंग की पिछले कुछ दिनों से शुरू भी कर दी है। उनके सीन कुछ भागदौड़ और पीछा करने वाले, मारधाड़ से भरपूर हैं, साथ ही फिल्म में उनका आइटम सांग भी है। उनका इस फिल्म में काम 31 जनवरी तक खत्म हो जाएगा।'
3 of 5
'भुज - द प्राइड ऑफ इन्डिया' के सेट पर संजय दत्त
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
सूत्र ने आगे बताया, 'फिल्म के निर्माता दृश्यों को असली दिखाने की वजह से 1970 के काल का पूरा इंतजाम कर रहे हैं। वह छोटी-छोटी बातों पर भी ध्यान दे रहे हैं, और हाल ही में उन्होंने पाकिस्तानी अफसरों का किरदार निभाने के लिए नए कलाकारों को भर्ती किया है, इसके साथ ही बहुत से टैंक और ट्रक भी मंगवाए गए हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भुज
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
इस फिल्म में अजय देवगन स्क्वाड्रन लीडर विजय कार्णिक का किरदार निभाएंगे, जोकि कार्रवाई के दौरान भुज एयर बेस के मुखिया थे। सूत्र ने बताया, 'अजय देवगन भोपाल में होने वाले शूट का हिस्सा नहीं हैं। वह फिलहाल हैदराबाद में हैं और राजामौली की फिल्म आरआरआर की शूटिंग कर रहे हैं। वह जल्दी ही फिल्म भुज की शूटिंग के लिए वापस आएंगे और लगभग 15 दिनों में शूटिंग खत्म कर देंगे।'
विज्ञापन
5 of 5
Ajay Devgn
- फोटो : Social Media
बता दें कि इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा संजय दत्त और शरद केलकर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। शरद हाल ही में रिलीज हुई अजय की फिल्म तानाजी में छत्रपति शिवाजी के किरदार में नजर आए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।