फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'रेड' फिल्म की अम्मा पुष्पा जोशी का निधन, 85 की उम्र में की थी पहली फिल्म

Fri, 29 Nov 2019 04:43 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 29 Nov 2019 04:43 PM IST
विज्ञापन
Ajay Devgn Raid film dadi Pushpa Joshi passes away
Pushpa Joshi - फोटो : file photo

अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'रेड' में अम्मा का किरदार निभाने वाली पुष्पा जोशी (Pushpa Joshi) का 85 साल की उम्र में निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक पुष्पा जोशी पिछले हफ्ते घर में फिसल गई थीं। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिसलने की वजह से उनके फ्रैक्चर भी हो गया था। 'रेड' फिल्म से ही पुष्षा जोशी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी।

Ajay Devgn Raid film dadi Pushpa Joshi passes away
Raj Kumar Gupta and Pushpa Joshi - फोटो : twitter

पुष्पा जोशी के निधन की खबर से सिनेमाजगत में सन्नाटा पसर गया है। निधन की खबर मिलते ही 'रेड' फिल्म के निर्देशक राज कुमार गुप्ता ने भी ट्वीट कर शोक व्यक्त किया। राज कुमार गुप्ता ने पुष्पा जोशी के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा- 'पुष्पा जोशी जी के निधन की खबर से बहुत दुखी हूं। 'रेड' फिल्म में आपका अभिनय देखकर मुझे बहुत अच्छा लगा था। आप सेट की शान थीं। दादी दी आप जहां भी होंगी वहां पर खुशियां बिखेर रही होंगी। हम आपको बहुत याद करेंगे। नम आंखों से श्रद्धांजलि।' 
 

Ajay Devgn Raid film dadi Pushpa Joshi passes away
Pushpa Joshi

पुष्पा जोशी ने 'रेड' में सौरभ शुक्ला की मां का किरदार निभाया था जिसे न केवल दर्शकों बल्कि फिल्म समीक्षकों ने भी सराहा था। फिल्म में पुष्पा जोशी का किरदार भले ही कम था लेकिन वह अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रही थीं। पुष्पा जोशी के डायलॉग से लेकर हाव भाव ऐसे थे जिससे आप अपनी नानी या फिर दादी से जोड़कर देख सकते हैं। यहां तक कि 'रेड' देखने के बाद काजोल ने अम्मा को अपने घर ले जाने की बात भी कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajay Devgn Raid film dadi Pushpa Joshi passes away
Pushpa Joshi - फोटो : file photo

एक इंटरव्यू के दौरान पुष्पा जोशी ने काजोल के घर जाने वाली बात पर सहमति भी जताई थी। फिल्म में अपने रोल के बारे में पुष्पा जोशी ने कहा था - 'मेरी उम्र के भी फिल्मों में बहुत सारे रोल होते हैं। जिनमें कहानी के साथ -साथ किरदार भी दमदार हैं।' पुष्पा जोशी ने भले ही 85 साल की उम्र में पहली बार फिल्म में नजर आई थीं लेकिन जबरदस्त अभिनय से वह रातोंरात ही सनसेशन बन गई थीं। 

विज्ञापन
Ajay Devgn Raid film dadi Pushpa Joshi passes away
Pushpa Joshi - फोटो : file photo

पुष्पा जोशी थियेटर से जुड़ी थीं हालांकि 'रेड' से पहले शॉर्ट फिल्म 'जायका' में अभिनय किया था। पुष्पा जोशी का एक बेटा है जिसका नाम रवीन्द्र है। वहीं पोता आभास कई सारे रियलिटी शो का हिस्सा बन चुका है। जिसमें 'वॉइस ऑफ इंडिया' और 'म्यूजिक का महामुकाबला' शामिल हैं। पुष्पा जोशी मुख्य रूप से जबलपुर की रहने वाली हैं लेकिन बीते कुछ वक्त से मुंबई में परिवार के साथ रह रही थीं। पुष्पा जोशी आखिरी बार एक विज्ञापन में नजर आई थीं। इस विज्ञापन के बाद लोग उन्हें 'स्वैग वाली दादी' कहने लगे थे। 

यह भी पढ़ें- प्रियदर्शन की फिल्म 'हंगामा 2' में नजर आएंगी शिल्पा शेट्टी, दर्शकों को हंसाते आएंगी नजर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed