फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kashmir Files: ऐसी कहानियां दोबारा नहीं लिखी जातीं, 'द कश्मीर फाइल्स' की सफलता पर बोले अजय देवगन

Tue, 22 Mar 2022 12:08 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 22 Mar 2022 12:08 PM IST
विज्ञापन
ajay devgn reacts on vivek agnihotri film the kashmir files 
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

अजय देवगन, अमिताभ बच्चन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म रनवे 34 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर से निर्देशक की कुर्सी पर बैठे हैं। फिल्म का ट्रेलर फैंस को काफी पसंद आया है। हाल ही में अजय देवगन ने निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर रिएक्शन दिया है। अजय देवगन ने कहा है कि कुछ कहानियां इतनी इंस्पिरेशनल और अमेजिंग होती हैं कि वैसा फिक्शन आप दोबारा नहीं लिख सकते हैं।

ajay devgn reacts on vivek agnihotri film the kashmir files 
अजय देवगन - फोटो : social media

अजय देवगन की फिल्म रनवे 34 के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर पत्रकारों ने अजय देवगन से सवाल किया कि- क्या दर्शकों को अट्रैक्ट करने के लिए द कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्में बनाना बेस्ट आइडिया है? तब अजय ने कहा- नहीं, ऐसा नहीं है, ये सिर्फ हिंदुस्तान में नहीं बल्कि पूरी दुनिया में है। अजय ने आगे कहा- मैंने पहले भी फिल्में की हैं, 'लेजेंड ऑफ भगत सिंह' ये सब कहानियां इतनी इंस्पिरेशनल होती हैं कि आप वैसा फिक्शन दोबारा नहीं लिख सकते।

ajay devgn reacts on vivek agnihotri film the kashmir files 
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता ने आगे कहा कि आइडिया ये नहीं होता कि आप कोई सच्ची कहानी ढूंढो, जब आप कोई स्क्रिप्ट सुनते हैं न तो लगता है कि ये काफी अलग था और ये दुनिया के सामने आना चाहिए। नहीं तो ऐसी तमाम कहानियां हैं, जिन्हें हम चुनते हैं और बनाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
ajay devgn reacts on vivek agnihotri film the kashmir files 
फिल्म रनवे 34 - फोटो : सोशल मीडिया

अजय देवगन की फिल्म रनवे 34 भी एक सच्ची घटना पर आधारित है। साल 2015 में जब एक जेट एयरवेज के पाइलट ने एक फ्लाइट को बेहद खराब मौसम के बीच भी लैंड करा दिया था। वह फ्लाइट दोहा से कोची जा रही थी। अजय देवगन की ये फिल्म 29 अप्रैल को ईद के मौके पर रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed