{"_id":"62395786a5350f384d7ae7ba","slug":"gemini-ganesan-death-anniversary-lesser-known-facts-about-rekha-s-father","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gemini Ganesan: वो एक्टर जिसकी एक झलक पाने को मरती थीं लड़कियां, रेखा की मां से की थी शादी लेकिन...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Gemini Ganesan: वो एक्टर जिसकी एक झलक पाने को मरती थीं लड़कियां, रेखा की मां से की थी शादी लेकिन...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 22 Mar 2022 11:57 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
जेमिनी गणेशन
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपने जमाने में साउथ के सुपरस्टार एक्टर रहे जेमिनी गणेशन की आज पुण्यतिथि है। सुपरस्टार एक्टर होने के अलावा जेमिनी की एक और पहचान है और वो ये की वो बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा के पिता हैं। हालांकि जेमिनी गणेशन ने रेखा को अपना नाम नहीं दिया शायद इसलिए रेखा ने भी उन्हें कभी अपना पिता नहीं माना। जेमिनी गणेशन ने चार शादियां की थीं। लेकिन सार्वजनिक रूप से कभी इस बात को नहीं स्वीकारा। कहा जाता है जेमिनी ने रेखा की मां पुष्पावल्ली से भी मंदिर में शादी की थी लेकिन लोगों के सामने कभी उन्हें अपनी पत्नी नहीं माना।
2 of 5
जेमिनी गणेशन
- फोटो : Social media
17 नवंबर 1920 को तमिलनाडु के पुदुकोट्टई में जन्मे जेमिनी गणेशन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 'मिस मालिनी' से की थी। अपने करियर में 200 से अधिक फिल्मों में काम किया, जिसमें तेलुगु, मलायलम, कन्नड़, हिंदी फिल्में शामिल रहीं। वे इतने हैंडसम थे की लड़कियां उनकी एक झलक पाने को बेताब रहती थीं। तमिल सिनेमा जगत में जेमिनी को ‘कादल मन्नान’ यानि (रोमांस का बादशाह) का नाम दिया गया था।
3 of 5
जेमिनी गणेशन संग रेखा
- फोटो : Social media
पत्नी नहीं बन पाईं पुष्पावल्ली
फिल्म की शूटिंग के दौरान जेमिनी और पुष्पा एक दूसरे के करीब आए। शादीशुदा होते हुए भी जेमिनी पुष्पा की चाहत में इस कदर डूबते चले गए की गुपचुप शादी तक कर ली। जेमिनी पुष्पा को सबकुछ देने को तैयार थे, सिवा अपने सरनेम गणेशन के। पुष्पा जिस चीज की ख्वाहिश में अपना चलता करियर छोड़कर जेमिनी के पास आई थी, वो उन्हें ताउम्र नहीं मिली और पुष्पा जेमिनी की जिंदगी में भी हमेशा दूसरी औरत बनकर रहीं। दोनों की पहली औलाद हुई जिसे भानुरेखा नाम दिया गया। जी हां वही भानुरेखा जिसे आज दुनिया रेखा के नाम से जानती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जेमिनी गणेशन संग रेखा
- फोटो : Social media
जेमिनी गणेशन का साल 2005 में निधन हो गया था। जब जेमिनी गणेशन का निधन हुआ तो रेखा उनके अंतिम संस्कार में नहीं पहुंची थीं। लोगों ने कहा कि रेखा जानबूझ कर वहां नहीं गईं। पिता के प्यार को उम्र भर तरसती रहीं रेखा ने कभी जेमिनी गणेशन को पिता नहीं माना। एक अवॉड शो में जेमिनी गणेशन को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड देने के लिए रेखा को स्टेज पर बुलाया गया, तब रेखा ने जेमिनी गणेशन के पैर छुए थे। पहली और आखिरी बार जेमिनी ने भी रेखा को बॉम्बे वाली बेटी कहकर संबोधित किया था।
विज्ञापन
5 of 5
gemini ganesan
- फोटो : file photo
जेमिनी ने साउथ की फिल्मों में रोमांस जेनर को नई ऊंचाइयां दी।भारत सरकार ने 1971 में जेमिनी गणेशन को पद्मश्री से सम्मानित किया था। वे अपने समय के सबसे पढ़े लिखे एक्टर थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले जेमिनी मद्रास के क्रिश्चियन कॉलेज में केमिस्ट्री के लेक्चरर थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।