फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज सामने आएगा अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी:द अनसंग वॉरियर' का दूसरा ट्रेलर

Sun, 15 Dec 2019 02:13 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 15 Dec 2019 02:13 PM IST
विज्ञापन
Ajay Devgn Saif Ali Khan Kajol film tanhaji the unsung warrior second trailer release
Tanhaji The Unsung Warrior - फोटो : social media

अजय देवगन जल्द ही छत्रपति शिवाजी के सबसे वीर योद्धाओं में शुमार तानाजी मालुसरे की वीरता को सिल्वर स्क्रीन पर पेश करेंगे।  फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' में अजय देवगन खुद तानाजी मालुसरे का किरदार निभा रहे हैं। बीते दिनों अजय की इस 100वीं फिल्म का पहला ट्रेलर सामने आया जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। अब अजय देवगन इस फिल्म का दूसरा ट्रेलर भी लॉन्च करेंगे। फिल्म का ट्रेलर 15 दिसंबर यानी की आज लॉन्च किया जा रहा है। देखना दिलचस्प होगा कि यह नया ट्रेलर भी पहले ट्रेलर जितनी प्रशंसा पाने में कामयाब हो पाता है या नहीं।

Ajay Devgn Saif Ali Khan Kajol film tanhaji the unsung warrior second trailer release
Tanhaji The Unsung Warrior - फोटो : social media

गौरतलब है कि तानाजी मालुसरे, मराठा सेना के वीर सेनापति रहे हैं और अपने बेटे की शादी के ऐन दिन छत्रपति शिवाजी के बुलावे पर युद्ध करने चले गए। तानाजी मालुसरे ने छत्रपति शिवाजी महाराज के साथ कई युद्ध लड़े थे। मेकर्स का दावा है कि यह पीरियड ड्रामा फिल्म भारतीय फिल्म जगत की सर्वश्रेष्ठ 3डी फिल्म बनेगी। खुद के करियर की 100वीं फिल्म होने की वजह से अजय अपनी पूरी टीम के साथ इस फिल्म को खास बनाने के लिए  जी-जान से जुटे हुए हैं।

Ajay Devgn Saif Ali Khan Kajol film tanhaji the unsung warrior second trailer release
Tanhaji - फोटो : amar ujala, mumbai

फिल्म को लेकर अपनी खुशी प्रकट करते हुए अजय देवगन ने कहा, ' तानाजी जैसे अनसुने नायक जिन्होंने भारत के इतिहास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है उनकी कहानी साझा करने से मुझे खुशी प्राप्त होती है। मैं यह चाहता हूं कि उनकी वीरता से भरी कहानी इस देश के कोने-कोने तक जाए।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajay Devgn Saif Ali Khan Kajol film tanhaji the unsung warrior second trailer release
Tanhaji - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

गौरतलब है कि इस फिल्म में अजय देवगन, सैफ अली खान, शरद केलकर और काजोल मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म अजय देवगन के प्रोडक्शन हाउस एडीएफ और भूषण कुमार की टी सीरीज मिलकर प्रोड्यूस कर रही है। फिल्म का निर्देशन ओम राउत कर रहे हैं। यह फिल्म अगले साल 10 जनवरी को रिलीज होगी। 

पढ़ें: कसौटी जिंदगी के 2 की अभिनेत्री ने की शादी, पालकी में बैठ पहुंची दूल्हे के पास

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed