बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस पायल रोहतगी का वीडियो वायरल होना कोई नई बात नहीं है। वह कभी अपने फेसबुक लाइव की वजह से चर्चा में रहती हैं तो कभी अपने ट्वीट्स को लेकर। एक बार फिर विवाद की वजह से पायल रोहतगी को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस बात की जानकारी खुद पायल के ट्विटर हैंडल पर दी गई है।
पायल रोहतगी हुईं गिरफ्तार, मोतीलाल नेहरू पर विवादित वीडियो बनाने का है आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पायल ने ट्वीट में लिखा है- 'मुझे राजस्थान पुलिस ने मोतीलाल नेहरू पर एक वीडियो शेयर करने के लिए गिरफ्तार किया है। उस वीडियो को मैने गूगल से जानकारी लेकर बनाया था। बोलने की आजादी एक मजाक है'। इस ट्वीट में उन्होंने राजस्थान पुलिस, पीएमओ, होम मिनिस्ट्री के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट को टैग किया है।
I am arrested by @PoliceRajasthan for making a video on #MotilalNehru which I made from taking information from @google 😡 Freedom of Speech is a joke 🙏 @PMOIndia @HMOIndia
— PAYAL ROHATGI & Team- Bhagwan Ram Bhakts (@Payal_Rohatgi) December 15, 2019
पायल ने कुछ समय पहले अपने ट्विटर एकाउंट (Twitter) पर एक विवादित वीडियो शेयर किया था। जिसमें पायल ने स्वतंत्रता सेनानी और देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के पिता मोतीलाल नेहरू को लेकर टिप्पणी की थी। इसके साथ ही पायल ने मोतीलाल की शादी को तीन तलाक के मुद्दे से भी जोड़ते हुए आपत्तिजनक बयान दिया। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एसपी ममता गुप्ता ने बताया, पायल रोहतगी पर केस दर्ज उन्हें हिरासत में लिया गया है।
कुछ समय पहले ही पायल पर युवा कांग्रेस नेता चर्मेश शर्मा ने पायल रोहतगी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। इस शिकायत में एक्ट्रेस पर गंभीर आरोप भी लगाए गए थे। पायल पर आईटी अधिनियम की धारा-66 और 67 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
पायल रोहतगी (Payal Rohtagi) बिग बॉस (Bigg Boss) के सीजन 8 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आईं थीं। पायल ने साल 2012 के बाद से किसी फिल्म में काम नहीं किया है। इतना ही नहीं अपने 10 साल के करियर में पायल ने करीब 20 फिल्मों में ही काम किया है।