{"_id":"5df5dcea8ebc3e87f62f5d7e","slug":"miss-world-2019-toni-ann-singh-why-should-you-win-what-s-special-about-you","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस सवाल का जवाब देकर जमैका की टोनी एन सिंह ने जीता 'विश्व सुंदरी' का ताज, आपका क्या होता जवाब?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस सवाल का जवाब देकर जमैका की टोनी एन सिंह ने जीता 'विश्व सुंदरी' का ताज, आपका क्या होता जवाब?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 15 Dec 2019 12:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Miss World 2019
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Miss World 2019 जमैका की टोनी एन सिंह को मिस वर्ल्ड 2019 चुना गया है। इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने वालीं सुमन राव तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं फ्रांस ओफेली मेजिनो फर्स्ट रनर अप रहीं। 23 साल की टोनी सिंह यह खिताब जीतने वाली चौथी महिला हैं।
2 of 5
Miss World 2019
- फोटो : Social Media
क्या आप जानते हैं किस सवाल का जवाब देकर जमैका की टोनी एन सिंह ने 'मिस वर्ल्ड 2019' का ताज अपने नाम किया। आइए आपको बताते हैं। प्रतियोगिता में पूछा गया कि उन्हें क्यों जीतना चाहिए? इसके जवाब में टोनी सिंह ने कहा, "मैं महिलाओं की ऐसी पीढ़ी का नेतृत्व करती हूं, जो दुनिया में बदलाव ला रही हैं। मैं यह नहीं कहूंगी कि मैं इस स्टेज पर मौजूद सभी महिलाओं से अलग हूं लेकिन महिलाओं के लिए मेरा जज्बा मुझे अलग करता है।"
3 of 5
Miss World 2019
- फोटो : Social Media
अब आप सोचिए टोनी की जगह आप होते तो आपका जवाब क्या होता। टोनी फिलहाल अमेरिका की फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी में साइकोलॉजी पढ़ रही हैं। उन्होंने शास्त्रीय संगीत में ट्रेनिंग भी ले रखी है। इस प्रतियोगिता में 117 देशों की सुंदरियों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मिस वर्ल्ड 2017
- फोटो : self
दो साल पहले 2017 में भारत की मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड बनी थीं। मानुषी हरियाणा की रहने वाली थीं और उनकी स्कूलिंग दिल्ली में हुई थी। मानुषी जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं।
सबसे पहले भारत से रीता फारिया 1966 ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद 1994 में ऐश्वर्या राय इस प्रतियोगिता में विजेता बनीं। 1997 में डायना हेडन, 1999 में युक्ता मुखी, 2000 में प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड बनीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।