करीना कपूर के कजिन और अभिनेता अरमान जैन की रोका सेरेमनी का आयोजन मुंबई में हुआ। इस दौरान कपूर परिवार के कई सदस्य पहुंचे। सभी की निगाहें करीना पर टिकी रहीं। करीना ने इस दौरान लाल रंग का सलवार सूट पहना। वो खुद दुल्हन से कम नहीं लग रही थीं। रोका सेरेमनी के लिए तैयार होते हुए करीना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उनका मेकअप किया जा रहा है।
इस वजह से करीना को एयरपोर्ट पर ही होना पड़ा तैयार, Inside वीडियो आया सामने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीना बेंगलुरू एक इवेंट के सिलसिले में गई थीं और अगले ही दिन उन्हें मुंबई में अपने भाई के रोका सेरेमनी में पहुंचना था। बिजी शेड्यूल और समय की कमी की वजह से करीना को बेंगलुरू एयरपोर्ट पर ही तैयार होना पड़ा। वीडियो में उनके हेयर स्टाइलिस्ट और मेकअप आर्टिस्ट नजर आ रहे हैं। वहीं करीना शीशा लेकर बैठी हैं और खुद को देख रही हैं।
करीना ने हल्के रंग की लिपस्टिक के साथ माथे पर लाल रंग की बिंदी लगाई। सिंदूर उनके लुक में चार चांद लगा रहे हैं। वहीं कानों में हेरिटेज चांद बाली उनके लुक को कम्प्लीट कर रहे हैं।
A post shared by Kareena Kapoor Khan Fc (@misskareenakapoor) on
अरमान जैन की रोका सेरेमनी में करीना के अलावा करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों और मां बबीता कपूर के साथ पहुंची थीं। वहीं ऋषि कपूर और नीतू कपूर साथ में पहुंचे। बॉलीवुड के दूसरे सितारों की बात करें तो तारा सुतारिया और कियारा आडवाणी को देखा गया।
जुलाई 2019 में अरमान जैन ने गर्लफ्रेंड अनीसा मल्होत्रा के साथ सगाई की थी। उस वक्त करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर सगाई की तस्वीरें शेयर की थीं। बता दें कि अरमान जैन, राज कपूर की बेटी रीमा जैन के बेटे हैं। रीमा की शादी दिल्ली के बिजनेसमैन मनोज जैन से हुई है।
तो पैसे लेकर फिल्मों का प्रमोशन करते हैं कपिल, वीडियो में अजय देवगन संग खुलेआम पकड़े गए