कपिल शर्मा का शो टीवी के मशहूर शो में से एक है। लोकप्रियता को देखते हुए हर बड़ी फिल्म का प्रमोशन यहां किया जाता है। सितारे भी कपिल के शो में आने के लिए उत्सुक होते हैं। इस बार शो में अभिनेता अजय देवगन अपनी आने वाली फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' के सिलसिले में पहुंचे। इसी दौरान का एक वीडियो सामने आया है जो चर्चा का विषय बना हुआ है।
तो पैसे लेकर फिल्मों का प्रमोशन करते हैं कपिल, वीडियो में अजय देवगन संग खुलेआम पकड़े गए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, एक वीडियो में कपिल 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' की खूब तारीफ कर रहे हैं और सभी दर्शकों से फिल्में देखने की अपील कर रहे हैं। इसी बीच अजय देवगन आते हैं और कैमरे की ओर इशारा करके कहते हैं कि 'इसे बंद करना।' अजय देवगन फिल्म प्रमोशन के बदले कपिल को पैसे पकड़ाते हैं और शुक्रिया कहते हैं।
अजय देवगन के पैसे देने पर कपिल शर्मा कहते हैं कि '1200 में हमारी डील हुई थी।' इस पर अजय देवगन उन्हें इतने पैसे में ही एडजस्ट करने के लिए कहते है। जिसके बाद कपिल पैसे जेब में रख लेते हैं और चले जाते हैं। अब हम आपको बताते हैं कि इस वीडियो की सच्चाई क्या है।
कपिल ने इंस्टाग्राम पर खुद ये वीडियो शेयर किया है और फैंस के लिए फनी मूवमेंट प्रस्तुत किया है। फैंस भी उनके इस वीडियो पर मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma) on
अजय देवगन की ये फिल्म मराठा सरदार और छत्रपति शिवाजी महाराज के पक्के मित्र रहे तानाजी मलुसरे पर आधारित है। फिल्म में अजय देवगन के साथ सैफ अली खान और काजोल भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। ये फिल्म खास इसलिए भी है क्योंकि अजय देवगन के करियर की 100वीं फिल्म होगी। 'तानाजी' सिनेमाघरों में 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।
कपूर खानदान के इस अभिनेता की रोका सेरेमनी में सितारों का जमावड़ा, रॉयल अंदाज में दिखे करीना-सैफ