{"_id":"675964daee42894ddc00d5cf","slug":"ajay-devgn-shares-teaser-of-rasha-thadani-aaman-devgan-azaad-first-song-birangay-full-song-out-tommorrow-2024-12-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Azaad Song Birangay: होली के रंग में रंगे नजर आए राशा-अमन, आजाद का गाना बिरंगे का टीजर, अजय ने शेयर किया पोस्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Azaad Song Birangay: होली के रंग में रंगे नजर आए राशा-अमन, आजाद का गाना बिरंगे का टीजर, अजय ने शेयर किया पोस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Wed, 11 Dec 2024 03:39 PM IST
सार
Azaad Song Birangay Teaser: रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी अमन देवगन के साथ पहली बॉलीवुड फिल्म आजाद के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। यह फिल्म अगले साल 17 जनवरी को रिलीज होगी। रिलीज से पहले, निर्माताओं ने फिल्म का पहला गाना बिरंगे शेयर किया है, जिसका टीजर अजय देवगन ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है और अपनी खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
1 of 5
आजाद का गाना बिरंगे का टीजर
- फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अजय देवगन, राशा और अमान के अलावा इस फिल्म में डायना पेंटी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। आजाद का निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया है। अजय देवगन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आजाद के पहले गाने बिरंगे का टीजर शेयर किया है और एक दिलचस्प नोट भी लिखा है। आजा का पहला गाना बिरंगे का आज टीजर रिलीज हुआ है, पूरा गाना कल रिलीज होगा।
2 of 5
आजाद का गाना बिरंगे का टीजर
- फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
अजय ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आजाद के गाने बिरंगे का एक टीजर वीडियो शेयर किया और लिखा, "चारों ओर बिखरेंगे प्यार के रंग... बिरंगे के संग। 17 जनवरी 2025 को बड़े पर्दे पर आजाद के रोमांच को देखें।" वीडियो में मुख्य कलाकार होली का त्योहार मनाते हुए नजर आ रहे हैं। आजाद के इस पहले गाने पर प्रशंसकों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी।
3 of 5
आजाद का गाना बिरंगे का टीजर
- फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
इससे पहले, अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अजय ने फिल्म आजाद का टीजर शेयर किया था, जो महाराणा प्रताप के 'वफादार घोड़ा' पर आधारित रहा। इसके साथ अजय ने नोट पर लिखा था, "हर जंग में, हर बहादुर योद्धा के साथ, एक वफादार घोड़ा जरूर रहा है। #आजाद टीजर अभी आउट। इस जनवरी 2025 में बड़े पर्दे पर रोमांच का गवाह बनें।'' इस वीडियो की शुरुआत एक महिला की आवाज से होती है जो वफादार घोड़े की कहानी बता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आजाद का गाना बिरंगे का टीजर
- फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
ऐसा पहली बार है जब अजय देवगन और डायना पेंटी एक साथ किसी फिल्म में नजर आएगी। यह राशा और अमन, दोनों की ही पहली बॉलीवुड फिल्म है। निर्देशन अभिषेक कपूर ने इससे पहले कई फिल्मों का निर्देशन किया है, जिसमें काई पो चे, केदारनाथ, रॉक ऑन और चंडीगढ़ करे आशिकी जैसी कई प्रसिद्ध फिल्में शामिल हैं। रॉनी स्क्रूवाला और प्रज्ञा कपूर द्वारा निर्मित यह फिल्म जनवरी 2025 में बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
5 of 5
आजाद का गाना बिरंगे का टीजर
- फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
अजय देवगन को आखिरी बार सिंघम अगेन में देखा गया था। सिंघम अगेन बाजीराव सिंघम की कहानी है, जो अपनी पत्नी अवनी कामत को डेंजर लंका द्वारा अपहरण किए जाने के बाद बचाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ता। फिल्म में चुलबुल पांडे के रूप में सलमान खान ने एक विशेष कैमियो भी किया, जो दर्शकों को बेहद पसंद भी आया। यह रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स का एक हिस्सा थी।
Samantha Ruth Prabhu: नागा चैतन्य की शादी के बाद सामंथा ने शेयर की मिडवीक मोटिवेशन पोस्ट, लिखा- दूर भागो...
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।