अजय देवगन अक्सर परिवार के साथ वक्त बिताते नजर आते हैं। एक ओर जहां अजय देवगन अपने शांत स्वभाव की वजह से जाने जाते हैं वहीं उनके बेटे युग देवगन शरारती अंदाज में देखे गए हैं। सोमवार को अजय देवगन बेटे के साथ अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचे।
भीड़ के बीच फंसा बेटा तो खुद को रोक नहीं पाए अजय देवगन, गुस्से में यूं दिया रिएक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजय देवगन के आने की खबर सुनकर उनके फैंस की भीड़ दरगाह के अंदर और बाहर जमा हो गई। सैकड़ों की संख्या में अजय देवगन के फैंस उनकी एक झलक पाना चाहते थे। अजय देवगन ने इस दौरान सफेद और गुलाबी कलर का साफा पहना हुआ था।
सामने आए वीडियो में अजय देवगन बेटे के साथ जा रहे हैं। जहां चारों ओर से भीड़ उन्हें घेर लेती है। इस दौरान अजय देवगन बेहद गुस्से में नजर आए जब भीड़ के बीच युग फंस जाते हैं। वो किसी तरह बेटे को आगे लेकर निकलते दिख रहे हैं।
#AjayDevgan with son Yug gets mobbed at #ajmersharif dargah today #instadaily #ManavManglani
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on
युग देवगन बीते 13 सितंबर को 9 साल के हो गए हैं। बेटे के जन्मदिन पर काजोल ने एक डबस्मैश वीडियो शेयर किया था। उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'जब तुम 3 साल के थे तो सबकुछ बहुत अच्छा था, जब 9 साल के हुए तो और भी ज्यादा अच्छा है।'
A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on
अजय देवगन की आने वाली फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' है। 17वीं सदी की कहानी कहती इस फिल्म में अजय देवगन के साथ सैफ अली खान और काजोल भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 'तानाजी' का निर्माण अजय देवगन की प्रोडक्शन कंपनी टी सीरीज के साथ मिलकर कर रही है। ये फिल्म अगले साल 10 जनवरी को रिलीज होगी।
कभी स्टेशन पर गाना गाकर भीख मांगती थीं रानू मंडल, एक रात में ही बदल गई पूरी जिंदगी