'केबीसी 11' में सोमवार को प्रसारित एपिसोड में महाराष्ट्र के अंजनगांव बारी के रहने वाले सूरज अशोक शेवतकर हॉट सीट पर पहुंचे। सूरज पेशे से भारतीय रेलवे में एक टेक्नीशियन हैं और नागपुर में कार्यरत हैं। काम के अलावा सूरज बच्चों को पढ़ाने का भी काम करते हैं। साथ ही उन्होंने एक लाइब्रेरी भी बनाई है। सूरज बताते हैं कि अगर वो केबीसी में जीते तो पहले अपना घर बनाएंगे फिर गांव में जो क्लास है उसे और बढ़ाएंगे।
केबीसी 11: वाजपेयी सरकार से जुड़े सवाल पर फंसा रेलवे कर्मी, क्या आप जानते हैं जवाब?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शो में अमिताभ बच्चन कहते हैं कि 'आपने बहुत अच्छी बात कही कि गांव बढ़ेगा तो देश बढ़ेगा और बच्चों को पढ़ा रहे हैं, ये बहुत अच्छी बात है।' जिस पर सूरज ने कहा कि 'मेरे पास कोई डिग्री नहीं है। मैं खुद 10वीं तक पढ़ा हूं। बस पढ़ाने में मेरी रुचि है।' सूरज की बात सुन अमिताभ कहते हैं कि 'आप 10वीं तक पढ़े हैं ऐसे में बच्चों को कैसे पढ़ा लेते हैं?'
सूरज ने बताया कि 'मेरे गांव के एक टीचर हैं जो बच्चों को पढ़ाते हैं लेकिन उनके पास समय नहीं होता था। ऐसे में उन्होंने बच्चों से कहा कि मैं एक शख्स के बारे में बताता हूं अगर वो तैयार हो जाता है तो वो आपको पढ़ाएगा। फिर वो लड़के आए और कहा कि मुझे मैथ पढ़ना है। मैंने उस वक्त बच्चों को हां तो कर दिया। साथ ही तीन दिन का समय मांगा, उस दौरान मैंने पढ़ाने के लिए अपनी तैयारी की।'
सूरज द्वारा चलाए जा रहे क्लासेस में अभी 65 बच्चे पढ़ते हैं। 2011 से वो पढ़ा रहे हैं। अभी तक 62 लड़के सरकारी नौकरी में लग गए हैं। फिलहाल सूरज अपना एक यूट्यूब चैनल भी चलाते हैं जिसमें वो पढ़ाई से संबंधित चीजें अपलोड करते रहते हैं।
सवाल: 1998-2001 और 2001-2004 में अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में इनके पास कौन सा विभाग था?(जॉर्ज फर्नाडिंस की तस्वीर दिखाई गई)
A. वित्त
B. रक्षा
C. विदेश मामले
D. रेलवे
जवाब: रक्षा
1.60 लाख रुपये के सवाल पर सूरज अटक गए। उनकी सारी लाइफलाइन खत्म हो चुकी थी। सूरज ने जवाब में 'रेलवे' कहा जबकि सही जवाब 'रक्षा' था। गलत जवाब की वजह से वो केवल 10 हजार रुपये ही घर ले जा सके।
हूबहू मां की तरह दिखती हैं ये मशहूर अभिनेत्री, जन्मदिन पर बहन ने शेयर की तस्वीर