{"_id":"5dc0f8c28ebc3e93a04eaa8f","slug":"anushka-sharma-and-virat-kohli-quality-time-spent-in-bhutan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंजान शख्स के घर जमीन पर बैठ चाय पीने लगे विराट-अनुष्का, पड़ोसियों ने भी नहीं पहचाना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अंजान शख्स के घर जमीन पर बैठ चाय पीने लगे विराट-अनुष्का, पड़ोसियों ने भी नहीं पहचाना
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 05 Nov 2019 12:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बांग्लादेश के साथ हो रहे टी-20 सीरीज में विराट कोहली नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में 5 नवंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करने वो अनुष्का के साथ भूटान पहुंचे। अनुष्का शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दोनों के साथ की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
2 of 5
अनुष्का शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
तस्वीरों के साथ अनुष्का ने कैप्शन में लिखा- 'हमारी 8.5 किलोमीटर की चढ़ाई के दौरान हम एक छोटे से गांव में एक पालतू जानवर के बच्चे को खिलाने के लिए रुके, जो अभी 4 महीने पहले पैदा हुआ था। घर के मालिक ने हमसे पूछा कि क्या हम थक गए हैं और एक कप चाय पीना चाहते हैं? इसलिए हम इस खूबसूरत परिवार के घर में गए, जिसे बिल्कुल पता नहीं था कि हम कौन हैं और फिर भी उन्होंने गर्मजोशी और प्यार के साथ हमारा स्वागत किया।'
3 of 5
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
अनुष्का आगे लिखती हैं कि 'हमने उनके साथ बैठकर चाय पी और कुछ समय बिताया और पूरे समय वो बस हमें दो थके हुए ट्रैकर्स के रूप में जानते हैं! जो लोग भी विराट और मुझे करीब से जानते हैं उन्हें पता है कि हम दोनों ही बहुत वास्तविक और सरल हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा विराट और अनुष्का साथ में ट्रैकिंग करते हुए भी नजर आए। लुक्स की बात करें तो दोनों मैचिंग कपड़ों में दिखे। विराट ने व्हाइट टीशर्ट और अनुष्का ने ग्रे कलर का फुल स्लीव्स टीशर्ट पहना था। ब्लैक जींस दोनों के लुक को कंप्लीट कर रहा था।
विज्ञापन
5 of 5
विराट-अनुष्का
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले विराट कोहली के फैन क्लब पेज से ये तस्वीरें सामने आईं, जिसमें विराट और अनुष्का का भूटान के स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। तस्वीर में विराट किसी शख्स से हाथ मिला रहे हैं, जबकि अनुष्का उनके बगल में खड़ी हुई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।